Vodafone Idea इन रिचार्ज पर दे रहा 60 रुपए का लाभ, जल्द उठाएं इस ऑफर का फायदा

Join Us icon

देश की दिग्गज नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) अपने बेहतरीन प्लान और कई यूनिक ऑफर्स जैसे कि डबल डाटा बेनिफिट्स, नाइट टाइम डाटा और वीकेंड रोलओवर डाटा बेनिफिट्स के लिए जानी जाती है। वहीं अब कंपनी ने यूजर्स के लिए शानदार ऑफर की पेशकश की है। इस ऑफर के अंदर यूजर्स को रिचार्ज करने पर Rs 60 तक का लाभ मिलेगा। आपको बता दें कि यह एक प्रमोशनल ऑफर लग रहा है। हालांकि, इस ऑफर की लास्ट डेट की जानकारी कंपनी ने वेबसाइट पर नहीं दी है। इसके अलावा यह ऑफर पहले रिचार्ज कूपन पर लागू नहीं है। वहीं सिर्फ 399 रुपए, 449 रुपए, 599 रुपए और 699 रुपए वाले अनलिमिटेड रिचार्ज प्लान पर ही यह ऑफर मिलेगा।

60 रुपए तक का मिलेगा कूपन

वोडाफोन आइडिया रिचार्ज होने के एक हफ्ते के अंदर यूजर्स को कैशबैक कूपन क्रेडिट करेगा। इन कूपन का इस्तेमाल यूजर्स को अगले रिचार्ज के वक्त छूट के तौर पर मिल जाएगा। यूजर्स इन कूपन का इस्तेमाल सिर्फ वोडाफोन आइडिया ऐप के जरिए रिडीम करके ही कर सकते हैं, लेकिन रिचार्ज कहीं से कर सकते हैं। यूजर्स को मिलने वाला कूपन की वैधता 30 दिन है। इसे भी पढ़ें: Vodafone Idea ने की Jio की बराबरी, 3GB डेली डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ लॉन्च किए ये दो Recharge

vodafone-idea-plan

यहां जान लें कि किन-किन रिचार्ज पर यह फायदा

आप अगर 399 रुपए और 449 रुपए वाला कोई प्लान लेते हैं तो आपको निश्चित रूप से 40 रुपये का कूपन मिलेगा। वहीं आप अगर 599 रुपये और 699 रुपये वाला अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान लेते हैं तो आपको 60 रुपये कूपन मिलेगा।

vodafone-idea

हाल ही में Vodafone Idea की बड़ी लापरवाही सामने आई थी, जिसमें कंपनी की ओर बिना डाक्यूमेंट वेरिफाई किए ही एक व्यक्ति को डुप्लीकेट सिम जारी कर के दे दी गई, जब्कि वह डाक्यूमेंट उस व्यक्ति के थे भी नहीं। कंपनी की इस गलती के चलते व्यक्ति के अकाउंट से 68 लाख रुपये निकाल लिए गए। इस लापरवाही ही भरपाई करने के लिए अब कोर्ट के आदेश अनुसार वोडाफोन आइडिया को तकरीबन 28 लाख की रकम अब बतौर जुर्माना वापिस लौटानी पड़ेगी। इसे भी पढ़ें: ये हैं Vodafone Idea के 100 रुपए से कम वाले Recharge, फ्री मिलेगा Talktime और Data के साथ बहुत कुछ

दरअसल, कृष्णलाल नाम के Vodafone Idea कस्टमर ने एक दिन देखा कि उनके फोन से नेटवर्क सिग्नल गायब हो चुके हैं और उनकी सिम बंद हो चुकी है। इस संबंध में कृष्णलाल ने वोडाफोन स्टोर में शिकायत दर्ज करवाई तो उन्हें एक नई सिम दी गई लेकिन वो एक्टिव नहीं हुई। ऐसा होने पर ग्राहक ने फिर से अपनी समस्या कस्टमर केयर को बताई तो तकरीबन 5 दिन बाद उनका नंबर फिर से चालू कर दिया गया।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here