
टेलीकॉम दिग्गज एयरटेल ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए कई प्रीपेड प्लान्स पर अपने टैरिफ में 20 से 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि यह कदम बड़े पैमाने पर आर्थिक रूप से व्यवसाय मॉडल को बनाए रखने के लिए उठाया गया है। साथ ही इस स्टेप से कंपनी देश में 5G रोलआउट के लिए अपनी निवेश जरूरतों को भी पूरा करेगी। एयरटेल के नए रिचार्ज प्लान 26 नवंबर से लागू होंगे, जिसका मतलब है कि आप अभी भी अपने एयरटेल नंबर को अपने पसंदीदा प्लान के साथ पुरानी कीमतों पर रिचार्ज कराने के लिए आपके पास दो दिन का समय है।
Airtel नंबर ऐसे करें पुराना रिचार्ज
नए एयरटेल रिचार्ज प्लान इस शुक्रवार तक लागू नहीं होंगे तो आप कंपनी की वेबसाइट या पेटीएम और जी-पे जैसे ऑनलाइन रिचार्ज पेमेंट ऐप से पुरानी कीमतों पर रिचार्ज कर सकते हैं। रिचार्ज प्लान आपके मौजूदा प्लान के समाप्त होने के बाद ही शुरू होगा। यदि आप अपना एयरटेल नंबर अभी रिचार्ज करते हैं तो आप कितना भुगतान करने जा रहे हैं, इस पर एक एक नजर डालें:

- Rs 79 Airtel recharge plan में Rs 64 का टॉकटाइम, 200MB डाटा और 28 दिन की वैधता मिलती है।
- Rs 149 for Airtel recharge plan में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 2GB डाटा, 100 SMS/डेली और 28 दिन की वैधता मिलती है।
- Rs 219 for Airtel recharge plan में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 1GB डाटा [snr, 100 SMS/डेली और 28 दिन की वैधता मिलती है।
- Rs 249 for Airtel recharge plan के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 1.5GB डेली डाटा, 100 SMS/डेली और 28 दिन की वैधता मिलती है।
- Rs 298 for Airtel recharge plan के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 2GB डेली डाटा, 100 SMS/डेली और 28 दिन की वैधता मिलती है।
- Rs 399 for Airtel recharge plan के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 1.5 डेली डाटा, 100 SMS/डेली और 56 दिन की वैधता मिलती है।
- Rs 449 for Airtel recharge plan के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 2GB डाटा प्रति दिन, 100 SMS/ डेली और 56 दिन की वैधता मिलती है।
- Rs 379 for Airtel recharge plan के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 6GB डाटा, 100 SMS/ डेली और 84 दिन की वैधता मिलती है।
- Rs 598 for Airtel recharge plan के साथ भी अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 1.5GB डाटा डेली, 100 SMS/ डेली और 84 दिन की वैधता मिलती है।
- Rs 698 for Airtel recharge plan प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 2GB डाटा डेली, 100 SMS/ डेली और 84 दिन की वैधता मिलती है।
- Rs 1,498 for Airtel recharge plan अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 24GB डाटा, 100 SMS/ डेली और 365 दिन की वैधता मिलती है।
- Rs 2,498 for Airtel recharge plan के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 2GB डाटा डेली, 100 SMS/ डेली और 365 दिन की वैधता मिलती है।
Airtel recharge plans new prices
26 नवंबर के बाद यूजर्स को प्लान की कीमत ज्यादा चुकानी होगी। आइए आगे आपको एयरटेल के नए प्लान की कीमत के बारे में जानकारी देते हैं।

- Airtel Rs 79 वाले प्लान को बदल कर कंपनी ने 99 रुपए का कर दिया है। अगर बात करें इस प्लान में मिलने वाले लाभ की तो इसमें यूजर्स को 200MB डाटा, 128 रुपए का टॉक टाइम मिलेगा। इस प्लान में 28 दिन की वैधता मिलेगी।
- Airtel प्रीपेड प्लान लिस्ट में अब Rs 149 की कीमत Rs 179 होगी। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस डेली और कुल 2जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में 28 दिन की वैधता मिलेगी।
- Airtel Rs 219 वाले प्लान के लिए यूजर्स को Rs 265 चुकाने होंगे। वहीं, इसमें मिलने वाले लाभ की बात करें तो ग्राहकों को इस रिचार्ज में अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस डेली और डेली 1जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में 28 दिन की वैधता मिलेगी।
- 28 दिन वैधता वाले रिचार्ज प्लान की लिस्ट में अब ग्राहकों को Rs 249 प्लान के लिए 299 रुपए चुकाने होंगे। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और डेली 1,5 जीबी डाटा मिलेगा।
- इस लिस्ट में मौजूद Airtel के Rs 298 के लिए 359 रुपए की चुकाने होंगे। इस रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और डेली 2 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में 28 दिन की वैधता मिलेगी।
- Airtel के 56 दिन वैधता वाले प्लान की बात करें तो इस लिस्ट में मौजूद Rs 399 प्लान के लिए अब ग्राहकों को Rs 479 रुपए खर्च करने होंगे। इस रिचार्ज में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और डेली 1,5 जीबी डाटा मिलेगा।
- वहीं, लिस्ट में मौजूद Rs 449 प्लान की कीमत बढ़ाकर Rs 549 कर दी गई है। इस रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और डेली 2 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में 56 दिन की वैधता मिलेगी।
- 84 दिन की वैधता के साथ कंपनी के सबसे सस्ते रिचार्ज Rs 379 के लिए अब ग्राहकों को Rs 455 रुपए चुकाने होंगे। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और कुल 6 जीबी डाटा मिलेगा।
- इसके अलावा Rs 598 वाले प्लान के लिए Rs 719 की कीमत चुकानी होगी। रिचार्ज में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस, 84 दिन की वैधता और डेली 1.5 जीबी डाटा मिलेगा।
- साथ ही एयरटेल के Rs 698 प्लान की कीमत अब Rs 839 कर दी गई है। इस रिचार्ज में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस, 84 दिन की वैधता और डेली 2 जीबी डाटा मिलेगा।
- एयरटेल के Rs 1,498 प्रीपडे प्लान की कीमत अब ग्राहकों को Rs 1,799 रुपए पड़ेगी। इस रिचार्ज में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस, 365 दिन की वैधता और कुल 24 जीबी डाटा मिलेगा।
- इसके अलावा Airtel Rs 2,498 प्लान की कीमत बढ़ाकर कंपनी ने Rs 2,999 कर दी है। इस रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस, 365 दिन की वैधता और डेली 2 जीबी डाटा मिलेगा।





















