
भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी Jio के पास कई धांसू प्रीपेड प्लान्स हैं। लेकिन, जियो को सरकार टेलिकॉम कंपनी BSNL के कई प्लान से तगड़ी चुनौती मिलती है। वहीं, BSNL के कुछ प्लान के आगे तो Jio बिल्कुल फेल दिखाई पड़ती है। अगर आप BSNL यूजर हैं तो हम आपको आज BSNL का एक ऐसा प्लान बताने वाले हैं, जिसकी कीमत 200 रुपए से कम हैं। लेकिन, लाभ के मामले में यह Jio के प्रीपेड प्लान को भी पीछे छोड़ देता है। आइए आगे आपको BSNL के उस प्लान की जानकारी देते हैं जो कई लाभ के साथ आता है।
BSNL 187 रुपए वाला प्लान
अगर देखा जाए तो यह प्लान उन यूजर्स के लिए काफी अच्छा है जो एक महीने तक चलने वाले फायदों के साथ शॉर्ट-टर्म प्रीपेड प्लान की तलाश कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं बीएसएनएल 187 रुपए प्रीपेड प्लान की। इस प्लान में मिलने वाले लाभ की बात करें तो ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ ही डेली 2GB डाटा मिलता है। इसके अलावा ग्राहकों को प्रति दिन 100 एसएमएस का लाभ भी मिलता है। इतना ही नहीं यह प्लान फ्री रिंगटोन्स का एक्सेस के साथ आता है। इसे भी पढ़ें: BSNL Rs 247 या फिर Jio Rs 249, जानें किसका प्लान है बेस्ट और क्यों ?

BSNL 75 रुपए वाला प्लान
200 रुपए से कम में ही नहीं BSNL 100 रुपए से कम में भी जियो से एक शानदार प्लान ऑफर करता है। हम बात कर रहे हैं बीएसएनएल के 75 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की। इसे कंपनी ने STV_75 का नाम दिया है। यह प्लान 75 रुपये में यूजर्स को 50 दिनों की वैलिडिटी प्रदान करता है। इस 50 दिन की अवधि के लिए बीएसएनएल कस्टमर्स को कुल 2 जीबी इंटरनेट डाटा मिलता है जो बिना किसी दैनिक लिमिट के आता है। उपभोक्ता इस डाटा का इस्तेमाल 50 दिनों के भीतर कभी भी कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: BSNL दे रही है सिर्फ 75 रुपये में 50 दिन की वैलिडिटी वाला बेहद ही सस्ता प्लान, साथ में Data और Calling Free
लेटेस्ट वीडियो
75 रुपये के BSNL प्लान में मिलने वाले कॉल बेनिफिट की बात करें तो कंपनी की ओर से इस में यूजर्स को 100 मिनट दी जाती है जो कॉलिंग के लिए बिल्कुल मुफ्त हैं। इन वॉयस मिनट्स का यूज़ लोकल व एसटीडी किसी भी नंबर पर किया जा सकता है जो नेशनल रोमिंग में भी मुफ्त काम करती है। यानी 75 रुपये चुकाने के बाद यूजर 100 मिनट की फ्री बात कर सकते हैं। ये 100 मिनट्स खत्म हो जाने के बाद बीएसएनएल ग्राहकों को वॉयल कॉलिंग के लिए 30 पैसा प्रति मिनट के हिसाब से शुल्क चुकाना होगा।





















