
टेलिकॉम इंडस्ट्री में अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए Airtel ने कुछ समय पहले चुपचाप एक प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था जो 77 दिनों की वैलिडिटी दे रहा है। प्रीपेड प्लान की कीमत 666 रुपए है और इसे ऐसे समय में लॉन्च किया गया था जब दूरसंचार ऑपरेटरों ने कुछ प्रीपेड प्लान के लाभों को कम करते हुए टैरिफ की कीमत में इजाफा किया है। अगर आप भी एयरटेल के एक शानदार प्लान की तलाश कर रहे हैं तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है क्योंकि इसमें फ्री कॉलिंग, ढेर सारा डाटा और कई लाभ ऑफर किए जा रहे हैं। आइए आगे आपको इस प्लान में मिलने वाले सभी लाभ की जानकारी देते हैं।
Airtel Rs 666 प्रीपेड प्लान
एयरटेल के 666 रुपये के प्रीपेड प्लान में 77 दिनों की वैधता दी जा रही है। साथ ही प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1.5GB डाटा मिलेगा। इस हिसाब से यूजर्स को कुल 115.5जीबी डाटा का लाभ मिलेगा। वहीं, डाटा लाभ के अलावा प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल और 100 एसएमएस प्रतिदिन दिए जा रहे हैं। इस प्लान में अतिरिक्त लाभ भी दिए जा रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Airtel, Jio और Vi: जानें किस टेलिकॉम कंपनी के खिलाफ यूजर्स ने की सबसे ज्यादा शिकायतें

एडिशनल लाभ की बात करें तो ग्राहकों को एक महीने तक Amazon Prime Video Mobile Edition, तीन महीने तक के लिए Apollo 24/7, Shaw Academy एक्सेस और FASTag ट्रांसजेक्शन कैशबैक के साथ Wynk Music और फ्री Hello Tunes जैसे Airtel Thanks का लाभ मिलता है। इसके अलावा प्लान में मिलने वाले डेली 1.5जीबी डाटा खत्म होने के बाद डेली हाई-स्पीड इंटरनेट की स्पीड को घटकार 64kbps कर दिया जाता है। इसे भी पढ़ें: Jio, Airtel हुए महंगे तो Netflix ने घटा दिए दाम, इसे कहते हैं मौके पर चौका
लेटेस्ट वीडियो
India’s First 5G trial on 700MHz band
आपको बता दें कि कुछ समय पहले भारती एयरटेल नोकिया के साथ मिलकर 700मेगाहर्ट्ज़ बैंड पर 5जी का सफल ट्रॉयल किया था। यह देश में पहली बार 700MHz band पर 5जी ट्रॉयल किया गया था। Airtel ने इस कारनामे को टेक ब्रांड Nokia की साझेदारी में पूरा किया था। बड़ी बात यह रही थी कि इस 5जी ट्रॉयल में कंपनी की दो 5जी टेस्ट साइट्स के बीच की दूरी 40 किलोमीटर थी और कंपनी ने अधिकतम ब्रॉडबैंड कवरेज के साथ इसे बिना किसी रूकावट के हासिल किया था।





















