3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ आॅकू ओमीकॉर्न, जानें फीचर और स्पेसिफिकेशन

Join Us icon

पिछले साल आॅकू फोन का नाम काफी चर्चा में आया था जब कंपनी ने बेहद ही कीमत में डुअल कैमरे वाला फोन लॉन्च किया था। हालांकि इस बाद कंपनी फोन की ज्यादा चर्चा नहीं हुई लेकिन आज ओकू ने फिर से भारतीय बाजार में अपना नया मॉडल लॉन्च किया है। कंपनी ने आॅकू ओमीकॉर्न को उतारा है जो बेहद ही खास फीचर्स से लैस है।

फोन के स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो आॅकू ओमीकॉर्न को 5.5-इंच की डिसप्ले के साथ पेश किया गया है। इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। हालांकि कंपनी ने स्क्रीन लेमिनेशन के बारे में जानकारी नहीं दी है। ओकू के इस फोन को मीडियाटेक एमटी6737टी चिपसेट पर पेश किया किया गया है और फोन में 1.5गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। वहीं इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 64जीबी तक इस बढ़ा सकते हैं।

20-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाले ओपो आर11 की वीडियो हुआ लीक, जानें कैसा है यह फोन

फोटोग्राफी के लिए आॅकू ओमीकॉर्न में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा उपलब्ध है। फास्ट फोकस के लिए इसे पीडीएएफ तकनीक से लैस किया गया है। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो आधारित इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट है और आप दोनों सिम में 4जी वोएलटीई का लाभ ले सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017) की जानकारी हुई लीक, जल्द लॉन्च हो सकता है यह फोन

पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी है। सबसे अच्छी बात यह कही जा सकती है कि यह फोन आॅफलाइन स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध होगा ​जहां इसकी कीमत 10,499 रुपये है।