
Realme जल्द ही अपनी V-सीरीज फोन पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए एक नया डिवाइस Realme V25 5G लॉन्च करने वाली है। इस डिवाइस को कंपनी अपनी घरेलू मार्केट चीन में पेश करेगी। इस बात की जानकारी किसी ओर ने नहीं बल्कि खुद रियलमी के CMO Xu Qi ने दी है। दरअसल, XU Qi ने अपने सोशल मीडिया Webio हैंडल पर एक पोस्ट कर हैंडसेट को टीज किया है। हालांकि, इससे पहले फन TENAA लिस्टिंग में दिखाई दिया था, जहां डिवाइस के डिजाइन और खास स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ था। हैंडसेट को लिस्टिंग में मॉडल नंबर RMX3475 के साथ स्पॉट किया गया था। आइए आगे जानते हैं रियलमी वी25 फोन में क्या खास होगा।
Realme V25 का डिजाइन
लीक फोटो के अनुसार स्मार्टफोन में ट्रिपल रियरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। इसके साथ ही बैक पैनल में रियलमी का लोगो भी दिया जाएगा। इस फोन के बाएं ओर वॉल्यूम बटन और दाएं ओर पावर बटन दिया जाएगा जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर इंबिड किया जाएगा। रियलमी का यह स्मार्टफोन ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इस फोन के फ्रंट में पंच होल कटआउट दिया जाएगा या नहीं फिलहाल कंफर्म नहीं है। इसे भी पढ़ें: Realme 9 Pro स्मार्टफोन ने भारत में 64MP कैमरा, Snapdragon 695 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी के साथ की ग्रैंड एंट्री, जानें क्या हैं दाम

Realme V25 specifications (लीक)
Realme V25 की TENAA लिस्टिंग से पता चलता है कि डिवाइस 6.58-इंच TFT LCD पैनल (1080 x 2412 पिक्सल रेजोल्यूशन) के साथ आएगा। इसके अलावा रियलमी V25 में 2.2GHz ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 6-सीरीज़ चिपसेट दिया जाएगा। साथ ही लिस्टिंग से पता चलता है कि Realme V25 6GB/8GB/12GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन होंगे। वहीं, फोन में 5,000mAh की बैटरी होगी।

इसके अलावा Realme V25 में पीछे की तरफ एक ट्रिपल कैमरा सेटअप को स्पोर्ट होगा, जिसमें 64MP प्राइमरी सेंसर, 2MP सेकेंडरी सेंसर और 2MP तीसरा सेंसर शामिल होगा। साथ ही इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP का कैमरा दिया जाएगा जो कि सामने की तरफ पंच-होल कटआउट में प्लेस होगा। इसके अलावा V25 5G में फिंगरप्रिंट रीडर दिया जाएगा। लीक के अनुसार स्मार्टफोन डार्क डे, पीक ब्लू, ऑरोरा कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। रियलमी वी25 का आकार 164.3 x 75.6 x 8.5 मिमी और वजन 195 ग्राम होगा। इसे भी पढ़ें: Realme Narzo 50 स्मार्टफोन में सस्ते में मिलेंगे एक से बढ़कर एक दमदार फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
लेटेस्ट वीडियो
दुर्भाग्य से Realme V25 की कीमत और लॉन्च टाइमलाइन के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन, हम आने वाले दिनों में Realme V25 के बारे में और जानने की उम्मीद कर रहे हैं।





















