
Apple iPhone 13 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस फोन पर अभी सबसे दमदार ऑफर मिल रहा है। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन इंडिया पर फिलहाल iPhone 13 पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। ऐप्पल का यह स्मार्टफोन भारत में 79,990 रुपये की कीमत में पेश किया गया था, जो फिलहाल 74,900 रुपये की कीमत पर बिक रहा है। इतना ही नहीं iPhone 13 पर डिस्काउंट के साथ-साथ बैंक भी दमदार ऑफर दे रहे हैं। Kotak, ICICI, और SBI बैंक के कार्ड पर आईफोन 13 पर धमाकेदार ऑफर मिल रहे हैं। यह डील iPhone 13 के 128GB, 256GB, और 512GB स्टोरेज वेरिएंट और सभी कलर ऑप्शन पर मिल रही है।
iPhone 13 पर अमेजन के ऑफर के तहत ग्राहकों को 6000 रुपये तक का धमाकेदार कैशबैक मिल रहा है। यानी कुल मिलकर iPhone 13 पर 11,000 रुपये का इफेक्टिव डिस्काउंट मिल रहा है। यहां हम आपको iPhone 13 के डिस्काउंट के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Apple iPhone 13 डिस्काउंट और कैशबैक
Apple ने iPhone 13 के 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट को भारत में 79,990 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। अब अमेजन Apple iPhone 13 के सभी वेरिएंट पर 5,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है। इसके साथ ही ग्राहकों को अमेजन पर Kotak, ICICI, और SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 6,000 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है।

अमेजन पर मिल रहे डिस्काउंट और कैशबैक को मिला कर iPhone 13 का बेस वेरिएंट 68,900 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसी तरह से 256GB वेरिएंट को 78,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। एप्पल ने इस वेरिएंट को 89,900 रुपये की कीमत में पेश किया है। इसके साथ Apple iPhone 13 के सबसे बड़े 512GB वेरिएंट को 98,900 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इस वेरिएंट को भारत में 1.09 लाख रुपये की कीमत में पेश किया गया है। हालांकि, ग्राहकों को कैशबैक 90 दिनों के बाद मिलेगा।
| Apple iPhone 13 वेरिएंट | भारत में लॉन्च कीमत | ऑफर प्राइस (डिस्काउंट + कैशबैक के बाद) |
iPhone 13 128GB | 79,900 रुपये | 68,900 रुपये |
iPhone 13 256 GB | 89,900 रुपये | 78,900 रुपये |
iPhone 13 512GB | 1.09 लाख रुपये | 98,900 रुपये |
iPhone 13 स्पेसिफिकेशन्स
Apple iPhone 13 को कंपनी ने 6.1-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 2532×1170 पिक्सल है। iPhone 13 को कंपनी ने लेटेस्ट Apple A15 Bionic 5nm Hexa-core प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है।

Apple iPhone 13 फोन में 4GB की रैम दी गई है। एप्पल ने iPhone 13 को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट – 128GB, 256GB, और 512GB में लॉन्च किया है। iPhone 13 स्मार्टफोन कंपनी ने iOS 15 के साथ पेश किया गया है।
iPhone 13 के कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। iPhone 13 का प्राइमरी कैमरा 12MP का है, जिका अपर्चर f/1.6 है। इसके साथ ही फोन में सेकेंडरी कैमरा 12MP का है, जिसका अपर्चर f/2.4 है।यह भी पढ़ें : iQOO ने भारत में किया शक्ति प्रदर्शन, iQOO 9 Pro को Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 120W फास्ट चार्ज के साथ हुआ लॉन्च

iPhone 13 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस सेल्फी कैमरा का अपर्चर f/2.2 है। iPhone 13 में 3240mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही चार्जिंग स्पीड की बात करें तो iPhone 13 20W फ़ास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : दमदार गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark 4 Pro की ग्लोबल मार्केट में हुईं एंट्री, स्पेसिफिकेशन्स देख उड़ जाएंगे होश





















