
Vivo इन दिनों अपने सबसे पावरफुल स्मार्टफ़ोन पर काम कर रहा है। Xiaomi, Oppo, Realme, Samsung, Motorola और OnePlus जैसे स्मार्टफ़ोन ब्रांड अपने फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन स्मार्टफ़ोन लॉन्च कर चुके हैं। अब वीवो अपना प्रीमियम स्मार्टफ़ोन को मार्केट में उतारने की प्लानिंग कर रहा है। अपकमिंग Vivo स्मार्टफोन चीन की 3C अथॉरिटी में मॉडल नंबर V2170A के साथ स्पॉट किया गया है। टिपस्टर WHY LAB ने दावा किया गया है कि वीवो का यह स्मार्टफोन Vivo X Note नाम से लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने वीवो के इस स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर किए हैं।
टिपस्टर का दावा है कि मॉडल नंबर V2170A वाले स्मार्टफोन के बारे में पहले कहा जा रहा था कि यह Vivo NEX 5 के नाम से पेश किया जा सकता है। अब बताया जा रहा है कि वीवो का यह स्मार्टफोन Vivo X Note के नाम से पेश किया जा सकता है। 3C सर्टिफिकेशन्स की वेबसाइट से पता चलता है कि वीवो का यह फोन 80W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। का यह फोन TENAA की वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है लेकिन इससे कुछ भी डिटेल पता नहीं चलती है।

Vivo X Note स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
Vivo X Note स्मार्टफोन में 7-इंच का Samsung AMOLED E5 डिस्प्ले दिया जा सकता है। सैमसंग की यह डिस्प्ले कर्व एज वाली होगी, जिसमें सेल्फी के लिए पंच होल कटआउट दिया जाएगा। इस डिस्प्ले का रेजलूशन Quad HD+ और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। टिपस्टर ब्लाड इज पांडा (Bald is Panda) के मुताबिक़, वीवो का यह स्मार्टफ़ोन 168 x 76 x 9.2mm और भार 221 ग्राम होगा।
अपकमिंग Vivo X Note स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरा के बारे में फिलहाल कुछ भी जानकारी सामने नहीं आई है। वीवो के इस स्मार्टफोन के बैक पैनल में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल Samsung S5KGN1 सेंसर होगा। इसके साथ ही फोन के अन्य कैमरा सेंसर की बात करें तो इसमें 48-मेगापिक्सल Sony IMX598 लेंस, 12-मेगापिक्सल Sony IMX663 स्नाइपर, और 8-मेगापिक्सल OV08A10 टेलीफोटो कैमरा (5x जूम) दिया जा सकता है।

Vivo X Note कब होगा लॉन्च?
Vivo X Note स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी। इस फोन में 80W फास्ट चार्जिंग दिया जाएगा। वीवो का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। वीवो के इस स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह फोन मार्च महीने तक लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही अटकलें है कि वीवो मार्च महीने में ही अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकता है।





















