
काफी समय से भारतीय सिनेमा पर साउथ की फिल्मों (Best South Indian Movies Dubbed in Hindi) का बोलबाला है। लेकिन, ओटीटी पर इन फिल्मों के आने के बाद अब साउथ फिल्मों के फैन्स की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वहीं, अगर आप भी नई साउथ इंडियन फिल्म का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि साउथ सिनेमा (South Indian Movies) के सुपरस्टार Dhanush की नई फिल्म सीधा OTT पर 11 मार्च को स्ट्रीम होगी। इस फिल्म का ट्रेलर सोमवार को ही जारी किया गया है।
Maaran Trailer
साउथ सुपरस्टार धनुष की अपकमिंग फिल्म Maaran को 11 मार्च के दिन ओटीटी रिलीज किया जाएगा। फिल्म में धनुष दमदार एक्शन अवतार में दिखेंगे। इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज होते ही फैन्स के दिलों की धड़कने बढ़ा दी हैं। आप नीचे इस फिल्म का ट्रेलर देख सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Pushpa की तरह फायर हैं OTT पर मौजूद ये 5 साउथ इंडियन फिल्में, अभी बना लें देखने का प्लान
Here you go! You have successfully unlocked the #MaaranTrailer.. #MaaranFromMarch11#MaaranOnHotstar @dhanushkraja @MalavikaM_ @karthicknaren_M @gvprakash @SathyaJyothi @thondankani @smruthi_venkat @Actor_Mahendran @KK_actoroffl @Lyricist_Vivek pic.twitter.com/1xECygQyBz
— Disney+ Hotstar Tamil (@disneyplusHSTam) February 28, 2022
Maaran यहां होगी स्ट्रीम
Maaran को डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, हिंदी भाषा के फैन्स को थोड़ी नाराजगी हो सकती है क्योंकि फिलहाल ‘मारन’ को सिर्फ 4 ही भाषाओं में रिली किया जाएगा, जिसमें तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम है। इसलिए हिंदी में इस फिल्म की रिली के लिए दर्शकों को थोड़ा सा इंतजार करना होगा।

फिल्म की कहानी
अपकमिंग फिल्म ‘मारन’ में धनुष एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट का रोल प्ले कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ मालविका मोहनन भी हैं। साउथ की फिल्म होने से एक बात तो तय है कि कहानी दमदार हो या न हो। लेकिन, फिल्म में एक्शन की कमी देखने को नहीं मिलेगी। इसे भी पढ़ें: ये फिल्में Rajkumar Rao को बनाती हैं बॉलीवुड का ‘राजकुमार’, अभी बना लें इन फिल्मों को देखने का प्लान
लेटेस्ट वीडियो
OTT पर धनुष की हैट्रिक
बता दें, दिसंबर में धनुष हॉटस्टार पर ही अक्षय कुमार और सारा अली खान के साथ फिल्म ‘अतरंगी रे’ में नजर आए थे। वहीं, इससे पहले उनकी साउथ की फिल्म जगमे ठंढीराम भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस हिसाब से धनुष की यह तीसरी फिल्म है जो सीधा ओटीटी पर रिलीज होगी। आपको याद दिला दें कि बॉलीवुड की फिल्म रांझणा में अपनी एक्टिंग के दम पर पूरे इंडिया के फेवरेट बने स्टार धनुष की साउथ के साथ ही बॉलीवुड में भी काफी एक्टिव हैं।





















