
दिवाली की हलचल शुरू हो गई और इसके साथ ही कंपनियां भी आॅफर्स की घोषणाएं करने लगी हैं। हाल में अमेजन ने ग्रेट इंडियन फेसटिवल की शुरुआत की थी। इसके साथ ही शाओमी और लेईको जैसी कंपनियों ने भी दिवाली आॅफर शुरू किया है। अब वनप्लस भी उपभोक्ताओं के लिए खास आॅफर लेकर आया है। कंपनी ने त्यौहार के इस मौके पर दिवाली डैश सेल का ऐलान किया है। इस डैश सेल का आयोजन 24 से 26 अक्टूबर तक किया जाएगा और इस दौरान आप 1 रुपये में वनप्लस 3 मोबाइल फोन और वनप्लस एक्सेसरी सहित कई दूसरे प्रोडक्ट खरीद सकते हैं।
दिवाली आॅफर में लेईको ले मैक्स 2 पर 5,000 रुपये की छूट और कैश बैक
इस सेल का आयोजन 24 से 26 अक्टूबर तक दोपहर 4 बजे, 6 बजे और 8 बजे किया जाएगा और इसी दौरान इन प्रोडक्ट को जीता जा सकता है। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि आपने वनप्लस के साइट पर पहले से रजिस्टर के किया हो। इस सेल में सिर्फ रजिस्टर्ड यूजर ही भाग ले सकते हैं। दिवाली डैश सेल में कंपनी एक मिस्ट्री हॉक्स आॅफर करेगी और इस दौरान आपको एक गेम खेलना होगा। गेम पूरा करने पर एक लकी ड्रॉ किया जाएगा और उसी में लोगों को 1 रुपये में प्रोडक्ट मिलेंगे। मिस्ट्री बॉक्स के अंदर से आपको क्या मिला यह जानने के लिए आपको तीन घंटे के अंदर चेकआउट करना है। जो भी चीज मिला उसे आप 1 रुपये में खरीद सकते हैं।

दिवाली सेल में उपलब्ध होगा शाओमी मी मैक्स प्राइम, 4जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी
कैसे लें भाग
वनप्लस के दिवाली डैश सेल का भाग बनने के लिए आपको कंपनी के स्टोर पर जाकर रजिस्टर करना होगा और एक वनप्लस आईडी बनाना होगा। इसके साथ ही मोबाइल नंबर और बिलिंग एड्रेस की भी जानकारी देनी होगी। मोबाइल नंबर भी वेरिफाई होने के बाद आपको हैशटैग #OnePlusDiwaliDash के साथ सोशल मीडिया पर साझा भी करना होगा। इसके साथ ही प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
खास बात यह कही जा सकती है कि यदि आप रजिस्टर करने पर 250 रुपये का एक मुफ्त कूपन मिलेगा और यदि आप इस सेल को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं तो एक खास गिफ्ट बैग को जीतने का मौका भी होगा।


















