
OTT Release This Weekend: हर हफ्ते की तरह इस बार भी OTT प्लेटफॉर्म पर काफी सारी धमाकेदार फिल्में व सीरीज रिलीज के लिए तैयार हैं। इसी को देखते हुए हम हर बार की तरह इस बार भी आपके वीकेंड को शानदार बनाने के लिए कुछ ऐसी फिल्में व वेब सीरीज एक लिस्ट लेकर आए हैं जो इस हफ्ते Netflix, Zee5, Disney+Hotstar और आदि प्लेटफॉर्म पर रिलीज होंगी। इस वीकेंड आप साउथ की दो शानदार फिल्मों को बड़े पर्दे के बाद सीधा ओटीटी पर देख पाएंगे, जिसमें वलिमई और भीमला नायक शामिल हैं। आइए आगे बिन देर करे देखें पूरी लिस्ट।
Valimai

बड़े पर्दे पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई और दर्शोकों का प्यार बटोरने के बाद अजीत कुमार की फिल्म वलिमै अब जी5 पर आ रही है। इस South Movie को 25 मार्च को रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर Boney Kapoor ने खुद इस बात की जानकारी दी कि यह फिल्म ओटीटी पर 25 मार्च को रिलीज होगी। ZEE5 पर फिल्म तमिल और दूसरी दक्षिण भारतीय भाषाओं के साथ हिंदी में भी स्ट्रीम की जा रही है। साथ ही फिल्म में अजीत के साथ ही हुमा कुरैशी भी हैं। इसे भी पढ़ें: OTT पर रिलीज हुई इन फिल्मों और वेब सीरीज के बीच मचा बड़ा घमासान, जानें कहां देख सकेंगे
Bheemla Nayak

अगर आप साउथ की फिल्मों के बड़े फैन हैं तो इस हफ्ते के आखिर में यानी 25 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर पवन कल्याण की भीमला नायक भी आ रही है। लेकिन हिंदी भाषी साउथ फिल्मों को चाहने वालों को थोड़ा बुरा लग सकता है क्योंकि फिलहाल इस फिल्म को तेलुगु में ही पेश किया जा रहा है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही Pawan Kalyan और Rana Daggubati के यह फिल्म हिंदी भाषा में रिलीज की जाएगी।
Dune

अमेजन प्राइम वीडियो पर 25 मार्च को Dune को रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म की कहानी
वॉरियर्स पर आधारित है। इसमें एक शाही परिवार है जिसका राज्य तबाह हो रहा होता है और राजा को मार दिया जाता है। मां और बेटा मिलकर आगे की लड़ाई लड़ते हैं। फिल्म थियेटर में रिलीज होने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज की जा रही है। इसे भी पढ़ें: नई सीरीज के साथ OTT पर फिर धमाल मचाने तो तैयार Paatal Lok के हाथीराम चौधरी, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम
Sabrina

बंगाली भाषा की वेब सीरीज में महजबीन चौधरी, नाजिया हक ओरशा, रूना खान और यश रोहन मुख्य भूमिका में हैं। इस सीरीज को 25 मार्च से Hoichoi पर रिलीज किया जा रहा है। इस सीरीज में अलग-अलग दुनिया की दो महिलाएं एक पथ को पार करती हैं, जिससे कुछ निश्चित परिणाम होते हैं, और जटिल परिणामों को हल करने के उनके प्रयास को दिखाया गया है।
Sharmaji Namkeen

Rishi Kapoor कि इस आखिरी फिल्म को Amazon Prime इस महीने के आखिर March 31 में रिलीज की जाएगी। शर्माजी नमकीन’ के ट्रेलर (Sharmaji namkeen Trailer) पहले ही लॉन्च हो चुका है और अब Rishi Kapoor के फैन्स को बस इस फिल्म के आने का इंतजार है। यह एक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म होगी। वहीं, हिंदी सिनेमा में पहली बार, ‘शर्माजी नमकीन’ में दो दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और परेश रावल एक ही किरदार निभा रहें हैं।





















