आ रहा है सस्ता वीवो मोबाइल फोन Vivo Y21G, यह होगा 5,000mAh Battery वाला Slimmest Smartphone

Join Us icon

Vivo कंपनी इंडिया में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाने की तैयारी कर रही है। खबर है कि कंपनी अपनी ‘वाई’ सीरीज़ के तहत नया मोबाइल फोन Vivo Y21G नाम के साथ लॉन्च करेगी जो लो बजट में एंट्री लेगा। वीवो ने हालांकि अभी तक इस स्मार्टफोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन रिपोर्ट में सामने आया है कि वीवो वाई21जी स्मार्टफोन इसी महीने यानी अप्रैल में भारत में लॉन्च हो जाएगा। वहीं आज नई खबर में Vivo Y21G की स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है।

Vivo Y21G स्मार्टफोन से जुड़ी खबर है कि यह मोबाइल फोन इसी महीने में इंडिया में लॉन्च होगा। कंपनी आने वाले कुछ ही दिनों में इस स्मार्टफोन को टीज़ करना शुरू कर देगी और फोन पर से पर्दा उठा देगी। उम्मीद है कि वीवो वाई21जी लो बजट में पेश किया जाएगा जिसका प्राइस 10,000 रुपये के करीब देखने को मिल सकता है। यह फोन ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर कुछ ही दिनों में बिक्री के लिए उपलब्ध होने वाला है। चर्चा है कि वीवो वाई21जी 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करने वाला सबसे स्लीम स्मार्टफोन होगा जिसकी थिकनेस सिर्फ 8एमएम होगी।

4gb ram cheap mobile phone Vivo Y21G india launch soon 5,000mAh Battery Slimmest Smartphone

Vivo Y21G की स्पेसिफिकेशन्स

इस आगामी वीवो मोबाइल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के मुताबिक इस स्मार्टफोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा जो 6.51 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करेगा। इस मोबाइल फोन को एंडरॉयड 12 पर लॉन्च किया जाएगा जो फनटच ओएस 12 के साथ मिलकर काम करेगा। लीक के मुताबिक Vivo Y21G स्मार्टफोन में प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक एमटी6769 चिपसेट देखने को मिलेगा। यह भी पढ़ें : 8GB RAM वाले Samsung Galaxy A33 5G फोन की कीमत से कंपनी ने उठाया पर्दा, जानें कितने रुपये में होगी इंडिया में सेल

Vivo Y21G स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार यह वीवो मोबाइल 1जीबी एक्सटेंडेड रैम तकनीक से लैस होकर आएगा जिससे वीवो वाई21जी में 5 जीबी की रैम परफॉर्मेंस मिल पाएगी। बताया जा रहा है कि भारतीय बाजार में यह फोन Midnight Blue और Diamond Glow कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा। सिक्योरिटी के लिए फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा।

4gb ram cheap mobile phone Vivo Y21G india launch soon 5,000mAh Battery Slimmest Smartphone

फोटोग्राफी के लिए Vivo Y21G में डुअल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। इस कैमरा सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल किए जाने की खबर है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो वाई21जी में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस वीवो फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here