OnePlus Ace स्मार्टफोन Geekbench पर हुआ लिस्ट, MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर और 150W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च

OnePlus Ace स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर और 12GB RAM के साथ पेश किया जा सकता है।

Join Us icon

OnePlus को लेकर खबर है कि कंपनी नए स्मार्टफोन OnePlus Ace के लॉन्च पर काम कर रही है। वनप्लस का अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus Ace को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जा सकता है। चीन के बाद वनप्लस का यह स्मार्टफोन ग्लोबल और इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि फिलहाल वनप्लस के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर कुछ भी ऑफिशियल नहीं कहा है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन Geekbench के डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग से वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स लीक हुए हैं। यहां हम आपको Geekbench डेटाबेस लिस्टिंग से OnePlus Ace को लेकर पता चली जानकारियों के बारे में बता रहे हैं।

OnePlus Ace गीकबेंच पर हुआ लिस्ट

Geekbench डेटाबेस लिस्टिंग में कथित OnePlus Ace स्मार्टफोन को मॉडल नंबर OnePlus PGKM10 के साथ स्पॉट किया गया है। गीकबेंच के सिंगल कोर टेस्ट में इस फोन ने 962 पॉइन्ट्स और मल्टी कोर टेस्ट में 3,819 पॉइन्ट्स का स्कोर किया है। Geekbench लिस्टिंग से पता चलता है कि OnePlus Ace स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन 12GB RAM के साथ पेश किया जा सकता है। OnePlus Ace स्मार्टफोन Android 12 OS ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया जा सकता है।

OnePlus Ace स्मार्टफोन 4,500mAh की बैटरी और 150W फास्ट चार्जिंग के साथ मार्केट में पेश किया जा सकता है। OnePlus Ace स्मार्टफोन को इससे पहले चीन के 3C सर्टिफिकेशन्स वेबसाइट पर लिस्ट किया जा चुका है। इस लिस्टिंग से पता चला था कि यह फोन 160W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। फिलहाल वनप्लस के इस स्मार्टफोन को लेकर इतनी ही जानकारी उपलब्ध है। यह भी पढ़ें : Vivo X Fold स्मार्टफोन ने लॉन्च से पहले Geekbench पर ढाया कहर, Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर और 12GB रैम के साथ होगा लॉन्च

OnePlus Ace स्मार्टफोन को अगले क्वार्टर में लॉन्च किया जा सकता है। जैसा कि हमने पहले बताया कि वनप्लस का यह स्मार्टफोन सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस का यह फोन चीन में लॉन्च के बाद ही ग्लोबल मार्केट में एंट्री करेगा। फिलहाल OnePlus की ओर से इस स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कुछ जानकारी शेयर नहीं की गई है। यह भी पढ़ें :  108MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च हुआ Realme 9 4G, कम रेट में मिलेंगा शानदार फीचर वाला स्मार्टफोन

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Realme GT 2 Pro

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here