OnePlus जल्द लॉन्च कर सकता है फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन, OPPO Find N जैसा हो सकता है डिजाइन

Oppo Find N स्मार्टफोन फिलहाल चीन से बाहर लॉन्च नहीं किया गया है। संभव है कि इसे वनप्लस की ब्रांडिंग के साथ लॉन्च किया जा सकता है

Join Us icon

OnePlus इन दिनों अपने फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन को लॉन्च करने की तैयार कर रहा है। OnePlus ने पिछले साल ऐलान किया था कि वह Oppo के साथ टेक्नोलॉजी शेयर करेगा। वनप्लस और ओप्पो एक दूसरे के साथ R&D और डिज़ाइन शेयर कर रहा है। यही कारण है कि कंपनी के कई स्मार्टफ़ोन में एक जैसे फ़ीचर्स देखने को मिल रहा है। इसका एक उदाहरण OnePlus Nord लाइनअप है। इसके साथ ही OPPO Reno8 स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह OnePlus 10 Pro जैसे डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। अब खबर सामने आ रही है कि दोनों कंपनियां फोल्डेबल स्मार्टफोन की टेक्नोलॉजी शेयर कर सकती है। वनप्लस के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह OPPO Find N जैसा हो सकता है।

PriceBaba की रिपोर्ट में टिपस्टर योगेश बरार के हवाले से दावा किया जा रहा है कि वनप्लस इन दिनों फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। रिपोर्ट में आगे यह भी कहा गया है कि इसका डिजाइन OPPO Find N जैसा हो सकता है। ओप्पो ने अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन दिसंबर में लॉन्च किया था। Oppo Find N स्मार्टफोन फिलहाल चीन से बाहर लॉन्च नहीं किया गया है। संभव है कि इसे वनप्लस की ब्रांडिंग के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यूरोप और अमेरिका में ओप्पो की तुलना में वनप्लस बेहतर ब्रांड माना जाता है।

Oppo Foldable Smartphone

OnePlus के सीईओ पीट लाऊ ने कहना था कि OPPO Find N स्मार्टफोन के डेवलपमेंट में अहम रोल रहा है। ऐसे में वनप्लस का फोल्डेबल स्मार्टफोन ओप्पो के Find N जैसा हो सकता है। फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है वनप्लस का फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N ke रिब्रांड वर्जन होगा या फिर इसमें Oppo Find N जैसे कुछ स्पेक्स एक जैसे होंगे। यह भी पढ़ें : Vivo X Fold स्मार्टफोन ने लॉन्च से पहले Geekbench पर ढाया कहर, Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर और 12GB रैम के साथ होगा लॉन्च

OnePlus का फोल्डेबल स्मार्टफोन कब होगा लॉन्च?

वनप्लस के फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन के लॉन्च डेट को लेकर फ़िलहाल जानकारी सामने नहीं आई है। संभव है कि कंपनी इस फोल्डेबल फोन को अगले साल तक लॉन्च करें। वनप्लस के लीक हुए रोडमैप से पता चलता है कि वनप्लस अगले छह महीने में कोई भी फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च नहीं करने वाला है। यह भी पढ़ें :  108MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च हुआ Realme 9 4G, कम रेट में मिलेंगा शानदार फीचर वाला स्मार्टफोन

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Realme GT 2 Pro

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here