5,000mAh Battery और 13MP Camera वाले सस्ते फोन Vivo Y15s की कीमत हुई बहुत कम, जानें नया प्राइस

Join Us icon

Vivo ने स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी का ऐलान किया है। दरअसल, कंपनी ने अपने सस्ते फोन Vivo Y15s की कीमत में कटौती की घोषणा की है। Y-सीरीज के अंदर इसी साल पेश किए गए वीवो वाई15एस को अब लॉन्चिंग प्राइस से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इस डिवाइस में MediaTek Helio P35 चिपसेट, 13MP rear camera और 5,000mAh battery जैसे फीचर्स से हैं जो इसे खास बनाते हैं। आइए आगे जानते हैं कि इस फोन की कीमत में कितनी कटौती हुई है और क्या है Vivo के इस सस्ते फोन का नया सेलिंग प्राइस।

Vivo Y15s न्यू प्राइस

वीवो का यह फोन 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट के साथ आता है। Vivo Y15s को इंडिया में पहले 10,990 रुपये की कीमत में सेल किया जा रहा था। लेकिन, अब कंपनी ने इस मोबाइल फोन की कीमत में 5,000 रुपये की कटौती कर दी है। इसके बाद डिवाइस का प्राइस 10,4990 रुपये हो गया है। कम कीमत में यह हैंडसेट देश में ऑनलाइन व ऑफलाईन मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध है। इसे भी पढ़ें: आ रहा है सस्ता वीवो मोबाइल फोन Vivo Y21G, यह होगा 5,000mAh Battery वाला Slimmest Smartphone

vivo-y15s-price-cut

Vivo Y15s की स्पेसिफिकेशन्स

वीवो वाई15एस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है जो 1600 × 720 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 6.51 इंच की हॉलो फुलव्यू डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह एक आईपीएस एलसीडी डिसप्ले है जो वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल में बनी है तथा 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। फोन स्क्रीन को कंपनी ने आई प्रोटेक्शन मोड से लैस है। इस वीवो फोन की मोटाई जहां सिर्फ 8.28एमएम है, वहीं मोबाइल का वज़न 179 ग्राम है।

4gb ram cheap mobile phone Vivo Y21G india launch soon 5,000mAh Battery Slimmest Smartphone

Vivo Y15s स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 ओएस के ‘गो’ एडिशन पर आता है जो कि फनटच ओएस 11.1 के साथ मिलकर काम करता है। इस फोन में गूगल गो ऐप्स को डाउनलोड और इंस्टाल किया जा सकता है जो लो रैम व स्टोेरेज पर भी स्मूथ रन करती हैं तथा इंटरनेट की खपत भी कम करती हैं। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट है। यह फोन मल्टी टर्बो 3.0 से लैस है तथा इंडियन मार्केट में इस फोन को 3 जीबी रैम मैमोरी तथा 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

Vivo Y15s Launched Price Specs Sale Offer

फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई15एस स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगपिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह वीवो मोबाइल 2 मेगापिक्सल का सुपर मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo Y15s स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसे भी पढ़ें: Vivo X Fold स्मार्टफोन ने लॉन्च से पहले Geekbench पर ढाया कहर, Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर और 12GB रैम के साथ होगा लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो

Vivo Y15s स्मार्टफोन डुअल सिम पर लॉन्च हुआ है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन में साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए वीवो वाई15एस में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here