
Samsung कंपनी भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाने के लिए तैयार है। कंपनी ने घोषणा कर दी है कि इंडियन मार्केट में गैलेक्सी ‘एम’ सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लाया जा रहा है जो आने वाली 22 अप्रैल को Samsung Galaxy M53 नाम के साथ लॉन्च होगा। गैलेक्सी एम53 लॉन्च डेट को ऑफिशियल करते हुए कंपनी ने इस मोबाइल फोन की फोटोज़ और कई अहम स्पेसिफिकेशन्स पर से भी पर्दा उठा दिया है। सैमसंग गैलेक्सी एम53 22 अप्रैल को लॉन्च होगा जो 108MP Camera, 120Hz Display तथा Auto Data Switching तकनीक से लैस होगा।
Samsung Galaxy M53 India Launch
सैमसंग इंडिया ने जानकारी देते हुए बताया है कि सैमसंग गैलेक्सी एम53 मोबाइल फोन 22 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। फोन का लॉन्च ईवेंट 22 तारीख की दोपहर 12 बजे शुरू होगा जिसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट तथा यूट्यूब चैनल के साथ ही सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लाइव देखा जा सकेगा। शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर भी Samsung Galaxy M53 का प्रोडक्ट पेज लाईव किया जा चुका है और यहां भी इस नए गैलेक्सी फोन के इंडिया लॉन्च का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा।

Samsung Galaxy M53 की लुक
सैमसंग की ओर से फोन की लुक ऑफिशियल की जा चुकी है। फोन के फ्रंट पैनल पर पंच-होल डिजाईन वाली डिसप्ले दी जाएगी जिसमें तीन किनारें पूरी तरह बेजल लेस होंगे तथा नीचे हल्का या बॉडी पार्ट दिखेगा। सेल्फी कैमरे से लैस यह होल डिसप्ले के उपरी ओर ठीक बीच में दिया गया है जो बॉडी ऐजेज से दूर प्लेस्ड है। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी बाईं ओर चौकोर शेप में फिट है। फोन के राईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिया गया है। यह भी पढ़ें : सस्ते चीनी Mobile Phones को टक्कर देने आ रहा है Micromax In 2c, लो बजट में होगा लॉन्च
Samsung Galaxy M53 की स्पेसिफिकेशन्स
शॉपिंग साइट अमेज़न के जरिये सैमसंग ने बता दिया है कि गैलेक्सी एम53 स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इस कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसी तरह रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर भी मौजूद रहेगा।

Samsung Galaxy M53 स्मार्टफोन 6.58 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करेगा जिसमें कंपनी ने इनफिनिटी ‘ओ’ डिसप्ले का नाम दिया है। यह स्क्रीन सुपर एमोलेड पैनल पर बनी होगा जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट भी किया गया है। यह सैमसंग मोबाइल ऑटो डाटा स्वीचिंग टेक्नोलॉजी पर काम करेगा जिससे सिम नंबर 1 में नेटवर्क न होने पर अपने आप कॉलिंग इत्यादि सिम नंबर 2 पर शिफ्ट हो जाएगी।












