
1987 में एक फिल्म आई थी जिसका नाम था ‘आग ही आग’। धर्मेंद्र, सत्रुघ्न सिन्हा और चंकी पांडे स्टार कास्ट बेस्ड इस फिल्म का नाम एक बार फिर जिक्र हो रहा है। हालांकि इस बार जिक्र फिल्म के लिए नहीं बल्की मोटर बाइक के लिए है। पिछले कुछ दिनों में इतने इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगी हैं कि हर रोज खबरों में आग ही आग नजर आ रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही हमने Okinawa के डिलर शो रूम में इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की खबर आई थी। उससे पहले Jitendra Electric Vehicles की 20 गाड़ियां कंटेनर में ही जलकर खाक हो गए थे और अब PureEV इलेक्ट्रिक स्कूटर की आग ने लोगों को सक्ते में डाल दिया है। इस बार खबर तेलंगाना से आई है जहां वरांगल शहर में प्योर ईवी स्कूटर में आग लग गई है।
आपको जानकर थोड़ी हैरानी भी होगी इस सीज़न अब PureEV के चार गाड़ियों में आग लगने की खबर आ चुकी है। एक बाद एक आ रही इन खबरों ने कंपनी के बैटरी वाली स्कूटर की क्वालिटी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसे भी पढ़ें : फिर आग का गोला बनी बैटरी वाली स्कूटी, एक साथ जलकर खाक हुईं 20 Electric Scooty
कब और कैसे लगी इस स्कूटी में आग
जैसा कि हमने बताया यह घटना तेलंगाना राज्य के वारांगल शहर की है। जहां रोड के किनारे खड़ी लाल रंग के PureEV Pluto मॉडल में अचानक से आग लग गई। इस आग की एक वीडियो भी शेयर की गई है जिसमें देखा जा सकता कि धूं—धूं कर स्कूटर जल रहा है। इस वीडियो में एक अलग तरह की आवाज भी सुनी जा सकती है जो कि इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिथियम आयन बैटरी में आग लगने के दौरान आती है। ज्यादातर बैटरी वाली गाड़ियों में इसी तरह से आग लग रही है। इसे भी पढ़ें : Okinawa डीलरशिप में खड़े ई-स्कूटर में लगी आग, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो
प्योर ईवी स्कूटी में आग लगने की यह चौंथी घटना है। इससे पहले दो स्कूटर हैदराबाद में और पिछले महीने मार्च में चेन्नई में कंपनी की एक स्कूटर में आग लग गई थी। वहीं देश में पिछले एक साल में अब तक 20 से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटना सामने आ चुकी है।
बैटरी स्कूटी में किस तरह की आ रही हैं समस्याएं
इससे पहले Okinawa स्कूटर में लगी आग की वजह से एक ही घर के पिता और पुत्री की मृत्यु हो गई थी। यह घटना पिछले महीने मार्च की है।
वहीं हाल में Ola Electric स्कूटी में भी एक अलग तरह की परेशानी सामने आई थी। जहां सॉफ्टवेयर में खराबी की वजह से खुद की गाड़ी रिवर्स गेयर में चली गई थी और एक छोटा सा एक्सीडेंट भी हो गया था। वहीं एक और नई ओला स्कूटी अचानक से टूट कर अलग हो गई थी।
वहीं Jitendra Electric स्कूटी को लेकर एक और बड़ी घटना घटी थी जहां कंटेनर जा रहे स्कूटी में आग लग गई थी और एक साथ 20 स्कूटी स्वाहा हो गए थे।









