
Xiaomi ने चीन में Xiaomi Civi 1S स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। शाओमी का यह स्मार्टफोन महिलाओं को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया गया है। Xiaomi का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किए गए Xiaomi Civi का अपग्रेड वर्जन है। पहले अटकलें थी कि सक्सेसर हो सकता है। Xiaomi Civi 1S स्मार्टफोन के डिज़ाइन की बात करें तो यह Xiaomi Civi जैसा ही है। शाओमी का यह फ़ोन क्वालकॉम के Snapdragon 778G Plus प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। यहां हम आपको इस फ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।
Xiaomi Civi 1S स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi Civi 1S स्मार्टफोन के डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.55-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 2400 x 1080 पिक्सल (FHD+) है। इसके साथ ही डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। शाओमी के इस फोन में 10-बिट कलर डेप्थ, टच सैंपलिंग रेट 240Hz, कॉन्ट्रास्ट रेश्यो 5,000,000:1 और सेंटर पंच होल कटआउट है।

शाओमी के इस फोन का डिस्प्ले HDR10+ और Dolby Vision HDR सपोर्ट करता है। शाओमी के इस फोन की डिस्प्ले की मैक्सिमम ब्राइटनेस 950 निट्स है। इसके साथ ही डिस्प्ले Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन के साथ आती है। शाओमी का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 778G Plus प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। फोन में LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज दिया गया है। शाओमी का यह फोन Android 12 पर आधारित MIUI 13 पर रन करता है।
Xiaomi Civi 1S स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में 8MP Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। शाओमी के इस फ़ोन में 32MP Sony IMX616 सेंसर दिया गया है। शाओमी के इस फोन में CyberFocus ह्यूमन आई ट्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। शाओमी ने इस फीचर को सबसे पहले Xiaomi CyberDog नाम से Xiaomi 12 Pro में दिया था।

शाओमी के इस फोन में शानदार पोर्टेट फोटोज के लिए Native Beauty Portrait 2.0 दिया है। इसके साथ ही फोन में मेकअप के लिए 4G Light Chasing Beauty Technology दिया गया है। Xiaomi का कहना है कि लेटेस्ट स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी दी है जो 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
Xiaomi Civi 1S स्मार्टफोन में डुअल-SIM 5G, WiFi 6, Bluetooth 5.2, GNSS, NFC, और USB Type-C पोर्ट दिया है। इसके साथ ही फोन में डुअल स्टीरियो Dolby Atmos सपोर्ट स्पीकर, लीनियर वाइब्रेशन मोटर, अंडर डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट और IR ब्लास्टर दिया है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M53 5G के इंडिया लॉन्च से पहले लीक हुए स्टोरेज और कलर वेरिएंट्स, जानें क्या होगी कीमत
Xiaomi Civi 1S कीमत
Xiaomi Civi 1S स्मार्टफोन को चीन में तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। शाओमी के इस फ़ोन का 8GB + 128GB वेरिएंट को 2299 युआन (क़रीब रुपये) में लॉन्च किया गया है। वहीं 8GGB + 256GB वेरिएंट को 2599 युआन (क़रीब रुपये) और 12GB + 256GB वेरिएंट को 2899 युआन (करीब रुपये) की क़ीमत में पेश किया गया है। इस फ़ोन की बिक्री 21 अप्रैल को लॉन्च होंगे। Xiaomi Civi 1S स्मार्टफोन को ब्लैक, पिंक, ब्लू और सिल्वर कलर में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : OnePlus 10R स्मार्टफोन भारत में 150W और 80W फास्ट चार्जिंग वाले दो वेरिएंट में होगा लॉन्च, जानें क्या है खासियत





















