शख्स पर चली गोली जेब में रखे स्मार्टफोन से टकराई! मोबाइल में ही फंस गई बुलेट, बंदे को खरोंच तक न आई

सैनिक की जान उस वक्त बच गई, जब उस पर दागी गई बुलेट सीधे उसकी जेब में रखे स्मार्टफोन से जा टकराई और उस फोन में ही फंस गई।

Join Us icon

स्मार्टफोन की मजबूती की बात आती है तो हम अक्सर इन चीजों पर ध्यान देते हैं कि मोबाइल बॉडी किस मैटेरियल की बनी है या फिर डिसप्ले व पैनल को किस ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। अगर फोन हाथ से छूट कर कहीं गिर जाए तो डर लगता है कहीं स्क्रीन टूट न गई हो और बॉडी पर डेंट न आ गया हो। लेकिन क्या आपने कभी इस लेवल पर जाकर सोचा है कि काश आपका मोबाइल इतना मजबूत हो, कि कुली फिल्म वाले अमिताभ बच्चन के ‘बिल्ला नंबर 786’ की तरह बंदूक से निकली गोली को भी रोक ले!

पढ़ने-सुनने में बेशक मजाक लगता हो लेकिन ऐसी हैरान कर देने वाली बात सच साबित हुई है। वाकई में एक शख्स के मोबाइल फोन में गन बुलेट को रोका है और अपने मालिक यानी स्मार्टफोन यूजर की जान बचाई है। यह चौकाने वाली घटना यूक्रेन में हुई है जहां यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच एक यूक्रेन के सैनिक की जान उस वक्त बच गई, जब उस पर दागी गई बुलेट सीधे उसकी जेब में रखे स्मार्टफोन से जा टकराई और उस फोन में ही फंसकर रह गई है। सिपाही पर चलाई गोली फोन में लग गई और उस व्यक्ति की जान बच गई। आगे वीडियो में इस हैरान कर देने वाकये की सच्चाई देखिए –

यहां देखें फोन में बुलेट लगने की वीडियो :

उपर वीडियो में सैनिक ने अपने स्मार्टफोन को दिखाया है और उस फोन में धंसी हुई बुलेट को भी साफ देखा जा सकता है। जानकार बता रहे हैं कि यह 7.62एमएम बुलेट है। फोन पर गोली लगने पर उस व्यक्ति की जान तो बच ही गई है, वहीं गनिमत रही कि गोली लगने से फोन में आग नहीं लगी या उसकी बैटरी में ब्लास्ट नहीं हुआ। यह तो पता नहीं चला पाया है कि, यह कौन-से ब्रांड का कौन-सा स्मार्टफोन है लेकिन वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद यह Samsung फोन हो सकता है। हालांकि इंटरनेट पर यूजर्स तो ऐसी सॉलिड मजबूती के लिए Nokia को ही दावेदार ठहरा रहे हैं।

स्मार्टफोन में गोली लगने के किस्से पहले भी आ चुके हैं सामने

91मोबाइल्स ने अपनी रिसर्च में पता लगाया है कि मोबाइल फोन द्वारा गोली रोके जानें और यूजर की जान बचाने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। Nokia 301 ने साल 2016 में अफगानिस्तान में एक व्यक्ति की जान बचाई थी, जहां बुलेट फोन में लगकर उसमें ही फंस गई थी। इसी तरह Nokia X2 यूजर्स भी साल 2012 में अपने स्मार्टफोन की वजह से सुरक्षित बच पाया था तथा गन से निकली उसके फोन के आरपार नहीं हो पाई थी।

2008 में अमेरिका के एक व्यक्ति के उपर चली गोली उसके Motorola Razr फोन को पार नहीं कर पाई थी। ऐसा ही कुछ साल 2007 में iPod यूजर के साथ भी हुआ था जब बंदूक की बुलेट उसके Apple डिवाईस को भेद नहीं पाई थी। ताईवान में भी Samsung Galaxy Mega ने यूजर को बुलेट लगने से बचाया था। इनके अलावा Nokia Lumia 520, BlackBerry Curve और HTC Evo 3D भी ऐसा ही कमाल का कारनाम कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here