
OnePlus ने कुछ दिनों पहले ही चीन में OnePlus Ace स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी भारत में OnePlus 10R को लॉन्च करने को तैयार है। वनप्लस भारत में OnePlus Ace को ही वनप्लस 10आर के नाम से लॉन्च कर रही है। OnePlus 10R स्मार्टफोन के साथ कंपनी OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन 20,000 रुपये से कम की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। वनप्लस को लेकर अटकलें हैं कि कंपनी इस साल कई स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। इनमें OnePlus 10 और OnePlus Nord सीरीज़ के कई स्मार्टफ़ोन लॉन्च होने हैं।
OnePlus का एक नया स्मार्टफोन TENAA की वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। टीना की लिस्टिंग से वनप्लस के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स से जुड़ी कई जानकारी सामने आती हैं। टीना की लिस्टिंग के जरिए इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स ही नहीं बल्कि वनप्लस के फोन की चारों ओर की फोटो भी सामने आई है। फिलहाल वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन का नाम सामने नहीं आया है।
OnePlus का नया फोन TENAA पर हुआ लिस्ट
OnePlus का अपकमिंग स्मार्टफोन TENAA डेटाबेस में मॉडल नंबर PGZ110 के साथ लिस्ट हुआ है। TENAA की वेबसाइट में वनप्लस के इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और इमेज को लेकर काफी जानकारी लिस्ट की गई है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया जाएगा। टीना की लिस्टिंग में वनप्लस का यह फ़ोन ग्रे कलर ऑप्शन में लिस्ट किया गया है। वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन का साइज 164.3 × 75.8 × 8.7 mm और वजन 205 ग्राम है।

वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन में 6.59-इंच का Full HD+ LTPS LCD स्क्रीन दिया गया है, जिसका रेजलूशन 2412 × 1080 पिक्सल है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन ओक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिसकी स्पीड 2.8GHz पर क्लॉक होगी। फिलहाल इस चिपसेट को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। वनप्लस का यह फोन 8GB और 12GB RAM के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 128GB और 256GB स्टोरेज दिया जा सकता है। वनप्लस के अपकमिंग फोन में 4890mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Realme GT 2 स्मार्टफोन धाकड़ स्पेसिफिकेशन्स Snapdragon 888 प्रोसेसर, 65W फास्ट चार्ज और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें क्या है कीमत
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो वनप्लस के अपकमिंग फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का है, जिसके साथ 8MP और 2MP का स्नाइपर दिया जाएगा। इसके साथ ही फ्रंट कैमरा सेंसर की बात करें तो यह 16MP का है। वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन का कैमरा सेंसर OnePlus 10 Pro की तरह होगा। इस फोन की इमेज को देखने से लगता है कि फोन में साइड माउंट फिंगरप्रिंट स्कैनर और अलर्ट स्लाइडर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : 150W Fast Charging के साथ OnePlus Ace लॉन्च! इस पावरफुल फोन में दी गई है 12GB RAM की ताकत




















