
साउथ की एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी पर सफलता के झंडे गाड़ रही हैं। हाल ही में बड़े पर्दे के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई Pushpa के बाद अब कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) की केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2) भी ओटीटी प्लेटफॉर्म (KGF 2 OTT) पर रिलीज होने वाली है। हालांकि, ऑफिशियल तौर पर इसकी रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन, रिपोर्ट्स की मानें तो 27 मई को ‘केजीएफ 2’ OTT पर आएगी। लेकिन, अगर आप भी Yash के फैन बन गए हैं तो केजीएफ की तरह उनकी कई ऐसी फिल्में अभी ओटीटी पर देख सकते हैं जो दमदार एक्शन भरपूर हैं। आइए आगे आपको जानकारी देते हैं कि Sandalwood star yash की कौन सी फिल्म आप किस ओटीटी पर देख सकते हैं।
MR. & MRS. RAMACHARI

मिस्टर एंड मिसेज रामचारी एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का लगाया गया है। इस फिल्म में यश एक गुस्से वाले कॉलेज छात्र का रोल प्ले कर रहे हैं। दिमाग वाले कॉलेज के छात्र के रूप में दिखाया गया है। इसके अलावा फिल्म ने फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ और SIIMA अवार्ड्स में कई पुरस्कार जीते हैं। वहीं, इसे मराठी और ओडिया में भी बनाया गया था। एक्टर यश की इस फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।
Rambo Straight Forward

यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म को फ्री में यूट्यूब पर हिंदी में देखा जा सकता है। वहीं, इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफार्म सोनी लिव (Sony liv) पर भी देख सकते हैं। एक्टर यश की फिल्म रैम्बो स्ट्रेट फॉरवर्ड एक रोमांटिक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म को महेश राव ने निर्देशित किया है।
GAJAKESARI

गजकेसरी फिल्म की बात करें तो यह एक साउथ की ऐतिहासिक एक्शन मूवी है, जिसमें यश के साथ अमूल्य और अनंत नाग मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के रिलीज होते ही इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। वहीं, कुछ रिव्यू के आधार पर कहा जा सकता है कि फिल्म आपको अंतिम फ्रेम तक बांधे रखती है। इस फिल्म गजकेसरी को आप OTT प्लेटफार्म जी 5 (Zee5) पर देख सकते हैं।
GOOGLY

एक्शन-मैन बनने से पहले यश ने गुगली एक रोमेंटिक एक्टर का रोल प्ले किया था। इस फिल्म में यश शरथ नाम के एक अलग बिजनेस ग्रेड की भूमिका निभाता है, जो एक एमबीबीएस छात्रा स्वाति के प्यार में पड़ जाता है। इस फिल्म को आप Zee5 पर स्ट्रीम कर सकते हैं।
KGF 1

इस समय केजीएफ 2 का ओटीटी पर आने का इंतजार बेस्ब्री से किया जा रहा है। लेकिन, अगर आपने अब तक केजीएफ चैप्टर 1 नहीं देखा है तो जल्द ही इसे देख लें क्योंकि पार्ट 2 को देखने से पहले इसके पार्ट 1 को देखना तो जरुर बनता है। ये फिल्म भी लोगों को खूब पसंद आई थी। इसे आप अमेजन प्राइम (Amazon Prime)और वूट (Voot) पर देख सकते हैं।





















