
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी यूरेका अपने पुराने व प्रसिद्ध स्माटफोन यू यूरेका को नए रंग व रूप में एक बार फिर से लॉन्च करने जा रही है। कंपनी की ओर से इस फोन के पूर्णत: ब्लैक कलर में लाया जा रहा है। 1 जून लॉन्च होने वाला यह फोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।
यह है कभी न टूटने वाला फोन, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स भी नहीं किसी से कम
यूरेका की ओर से फोन के लॉन्च ईवेंट को लेकर मीडिया इन्वाईट भेजे जा चुके है। 1 जून को आयोजित होने वाले लॉन्च ईवेंट के ईन्वाईट पर ‘यूरेका इज़ बैक विद ब्लैक’ लिखा गया है। यू यूरेका ब्लैक की कीमत क्या होगी तथा किस दिन यह स्मार्टफोन यूजर्स को सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा इसकी जानकारी 1 जून को आयोजन के दौरान की प्राप्त होगी। नाम दिया जाएगा।
Not for the superstitious, Black is for the one who challenges. Yureka Black – 2 Days to go! Register: https://t.co/xS1KW1bdoc #BlackisBack pic.twitter.com/qWBT2tO4zM
— YU (@YUplaygod) May 30, 2017
हालांकि इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामनें नहीं आई है लेकिन कंपनी की ओर से आॅफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट किए टीज़र को देखकर पता चलता है कि यह फोन बड़ी स्क्रीन पर पेश किया जाएगा तथा यह एंटिना बैंड डिजाईन से लैस होगा।
4,000एमएएच बैटरी पर पैनासोनिक ने पेश किया एलुगा आई3 मेगा
फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ राउंड शेप कैमरा दिखाया गया है। बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर का न होने से माना जा रहा है कि इस फोन के होम बटन में यह सेंसर इम्बेड होगा। फोन के बाएं पैनल पर वान्यूम रॉकर तथा पावर की दी गई है। फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के लिए 1 जून का इंतज़ार करना होगा।


















