
Realme V20 5G स्मार्टफोन कंपनी ने चुपके से लॉन्च कर दिया है। रियलमी का यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ऑनलाइन नहीं बल्कि सिर्फ ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध होगा। बीते मई महीने रियलमी का एक स्मार्टफ़ोन मॉडल नंबर RMX3610 के साथ कुछ चाइनीज सर्टिफिकेशन साइट जैसे 3C और TENAA में स्पॉट किया गया था। उस समय अटकलें लगाी जा रही थी कि ये स्मार्टफोन Realme V21 5G के नाम से पेश किया जा सकता है। हालांकि अब कंपनी ने लॉन्च के साथ स्पष्ट कर दिया है कि यह चीन में Realme V20 5G के नाम से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यहां हम आपको रियलमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Realme V20 5G स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स
Realme V20 5G स्मार्टफोन में 6.5-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए टीयरड्रॉप नॉच दिया गया है। इस डिस्प्ले का का रेजलूशन HD+ 720 x 1600 पिक्सल है। रियलमी के इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही Realme V20 5G स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 13MP का है, जिसके साथ 0.3MP का सेकेंडरी लेंस दिया गया है।

रियलमी के इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही फोन में 4 GB की रैम और 128 GB की स्टोरेज दी गई है। रियलमी के लेटेस्ट V20 स्मार्टफोन को लेकर फिलहाल ये जानकारी कंफर्म नहीं है कि ये Android 12 या फिर Android 11 पर रन करेगा। इसके साथ ही फोन में आपको फ़िंगरप्रिंट स्कैनर भी नहीं मिलता है।
Realme V20 5G स्मार्टफोन को 5,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया है, जो कि 10W चार्जिंग सपोर्ट करता है। रियलमी के इस फोन में 3.5mm का ऑडियो जैक दिया गया है। फोन की मोटाई 8.1mm और वजन 184 ग्राम है।
Realme V20 5G कीमत
रियलमी के V-सीरीज के स्मार्टफोन फिलहाल सिर्फ चीन में ही बिक्री के लिए उपलब्ध है। हालांकि ग्लोबल मार्केट ये स्मार्टफोन सी-सीरीज के साथ पेश किया जा सकता है। Realme V20 5G स्मार्टफोन को चीन में 999 युआन (करीब 11,500 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। रियलमी का यह फोन स्टार ब्लू और इंक क्लाउड ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।












