
OnePlus को लेकर खबर है कि कंपनी जल्द ही नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। वनप्लस का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 10 सीरीज का हिस्सा होगा। खबरों की मानें तो वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन का कोडनेम प्रोजेक्ट ओवलटाइन (Ovaltine) है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन OnePlus 10 या 10T 5G के नाम से एंट्री कर सकता है। वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर फिलहाल कंपनी ने कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है। MySmartPrice ने टिपस्ट योगेश बरार के हवाले ने अपकमिंग OnePlus 10/ 10T 5G स्मार्टफोन के रेंडर और स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं। यहां हम आपको OnePlus 10/ 10T 5G स्मार्टफोन के डिजाइन रेंडर और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर जानकारी शेयर कर रहे हैं।
OnePlus 10/ 10T 5G का पहला लुक
OnePlus 10/ 10T 5G स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है। इस स्मार्टफोन के डिजाइन रेंडर और स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। टिपस्टर योगेश बरार ने एक्सक्लूसिव जानकारी शेयर की है। वनप्लस के इस फोन का मार्केटिंग नाम फिलहाल सामने नहीं आया है। अपकमिंग OnePlus फ्लैगशिप (CPH2413) स्मार्टफोन का डिजाइन 10 Pro से मिलता जुलता है। फोन का कैमरा मॉड्यूल फ्रेम से जुड़ा हुआ रहेगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें LED फ्लैश दिया गया है। इसके साथ ही कैमरा मॉड्यूल में Hasselblad की ब्रांडिंग भी नहीं मिल रही है।
OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन में Hasselblad ट्यून कैमरा दिए गए थे। योगेश बरार ने बताया है कि वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जोकि Sony IMX766 सेंसर हो सकता है। यह कैमरा सेंसर कंपनी ने OnePlus 10R, Nord 2 फ़ोन में दिया है। कैमरा मॉड्यूल में प्राइमरी लेंस के साथ 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। फोन की डिस्प्ले में पंच होल कटआउट दिया जाएगा।
वनप्लस के अपकमिंग फोन में फ्लैठ 6.7-इंच Fluid AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 360Hz है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट डायनेमिक है जो 60, 90 और 120Hz पर ऑटोमैटिक स्विच करेगी। वनप्लस का यह स्मार्टफोन Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। यह फोन 8GB + 128GB और 12GB + 256GB के ऑप्शन में आएगा। इस फोन में 4800 mAh की बैटरी और 150W फ़ास्ट चार्ज सपोर्ट दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Oneplus वाले ला रहे हैं नया फोन, डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन्स होंगे तगड़े
वनप्लस का यह फोन कलर ऑप्शन – ब्लैक और व्हाइट में पेश किया जाएगा। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 2×2 MIMO, WiFi 802.11 a/b/g/n/ac/ax, Bluetooth 5.3, SBC & aptX HD & LDAC, NFC, आदि का सपोर्ट मिलेगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में USB 2.0 Type-C पोर्ट और डुअल रियर स्पीकर दिया गया है। इसके साथ ही योगेश बरार का कहना है कि वनप्लस के इस फोन का प्रोडक्शन जून महीने के अंत तक शुरू हो सकता है।


















