
OnePlus इन दिनों OnePlus 10T स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। माना जा रहा है कि वनप्लस का इस साल लॉन्च होने वाला आखिरी फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। इसके बाद कंपनी 2023 में OnePlus 11 सीरीज को लेकर आएगी। हालांकि टिपस्टर मुकुल शर्मा के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, OnePlus इन दिनों अपने एक और स्मार्टफोन पर काम कर रहा है जो कि OnePlus 10RT के नाम से पेश किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि वनप्लस के इस स्मार्टफोन की इंडिया में इंटरनल टेस्टिंग शुरू हो गई है। OnePlus 10RT स्मार्टफोन को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडड (BIS) सर्टिफिकेशन में मॉडल नंबर CPH2413 के साथ लिस्ट किया गया है।
टिपस्टर मुकुल शर्मा ने अपकमिंग स्मार्टफोन की कुछ संभावित स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर किए हैं। OnePlus 10RT स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। वनप्लस का यह फोन दो कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 120Hz का AMOLED पैनल भी दिया जाएगा। यहां हम आपको OnePlus 10RT स्मार्टफ़ोन के बारे में अब तक की जानकारी के बारे में बता रहे हैं।

OnePlus 10RT जल्द होगा लॉन्च?
OnePlus 10RT के इंडिया लॉन्च को लेकर आ रही खबर चौंकाने वाली है। अब तक यह बताया जा रहा था कि OnePlus 10T स्मार्टफोन कंपनी का आखिरी फ्लैगशिप स्मार्टफोन हो सकता है। OnePlus 10RT स्मार्टफोन BIS सर्टिफिकेशन में मॉडल नंबर CPH2413 के साथ स्पॉट किया गया है। ऐसे में उम्मीद है कि वनप्लस का यह फोन जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus 10RT स्पेसिफिकेशन्स
- 120Hz AMOLED पैनल
- 12GB तक रैम, 256GB स्टोरेज
- Android 12 पर आधारित OxygenOS 12
- 50MP + 8MP + 2MP ट्रिपल रियर कैमरा
- 16MP सेल्फ़ी कैमरा
टिपस्टर मुकुल शर्मा का कहना है कि OnePlus 10RT स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा। वनप्लस का यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शन – 8GB RAM/128GB स्टोरेज मॉडल और 12GB RAM/256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। OnePlus 10RT स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित OxygenOS 12 स्किन पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा, 80W फास्ट चार्ज के साथ आया OnePlus Nord 2T, जानें कीमत से लेकर सबकुछ
OnePlus 10RT स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8MP का सेकेंडरी कैमरा सेंसर और 2MP का थर्ड कैमरा सेंसर दिया जाएगा। वनप्लस के इस फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही वनप्लस का अपकमिंग OnePlus 10RT स्मार्टफोन ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।





















