
OnePlus जल्द ही क्वालकॉम के Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर वाला पहला स्मार्टफ़ोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। कंपनी जल्द ही OnePlus 10T 5G स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में पेश करने वाली है। वनप्लस के इस पोन को लेकर खबर है कि यह भारत में 3 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। अपकमिंग OnePlus 10T 5G स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इसकी रेंडर और स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए गए हैं। वनप्लस का यह स्मार्टफोन अब Geekbench डेटाबेस की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग से वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स कंफर्म हो गए हैं।
OnePlus 10T 5G गीकबेंच लिस्टिंग
Geekbench डेटाबेस से अपकमिंग वनप्लस फोन की इमेज भी सामने आई है। OnePlus 10T 5G स्मार्टफोन का मॉडल नंबर OnePlus PGP110 है, जिसने सिंगल कोर 1,049 और मल्टी कोर टेस्ट में 3,495 पॉइन्ट्स का स्कोर किया है। Geekbench लिस्टिंग से कंफर्म होता है कि OnePlus 10T 5G स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन में 16GB RAM और 512GB मैमोरी दिया गया है। Geekbench लिस्टिंग से कंफर्म होता है कि OnePlus 10T 5G स्मार्टफोन Android 12 पर रन करेगा।

OnePlus 10T 5G स्पेसिफिकेशन्स (एक्सपेक्टेड)
OnePlus 10T 5G स्मार्टफोन में 6.7-इंच का FHD+ 120Hz रिफ्रेश रेट AMOLED पैनल दिया गया है। कैमरा की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। इस फ़ोन में सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : इंडियन कंपनी EVeium ने लॉन्च किए तीन नए धमाकेदार स्कूटर, जानें कीमत और खूबियां
OnePlus 10T 5G स्मार्टफोन में 4,800mAh की बैटरी दी जा सकती है। वनप्लस का यह फोन 150W फास्ट चार्जिंग और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया जाएगा। OnePlus 10T 5G स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन – जेड ग्रीन और मूनस्टोन ब्लैक में पेश किया जाएगा।





















