OPPO Reno 8Z का डिजाइन हुआ लीक, 64MP कैमरा के साथ मिलेगी फास्ट चार्जिंग, जानें सबकुछ

OPPO Reno 8Z स्मार्टफोन को क्वालकॉम का Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है।

Join Us icon

OPPO इन दिनों अपने नए Reno स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी जल्द ही कुछ देशों में OPPO Reno 8Z स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च करने वाला है। ओप्पो इससे पहले इस सीरीज के Reno 8 और Reno 8 Pro 5G दो स्मार्टफोन को लॉन्च कर चुका है। अब कंपनी Reno 8Z स्मार्टफोन को यूरोप समेत कुछ और देशों में लॉन्च कर सकता है। ओप्पो भारत में अपने RenoZ सीरीज के स्मार्टफ़ोन Oppo F सीरीज़ के तहत लॉन्च करता है। यहां हम आपको अपकमिंग OPPO Reno 8Z स्मार्टफोन के बारे में अब तक मालूम जानकारी को डिटेल में बता रहे हैं।

अपकमिंग OPPO Reno 8Z स्मार्टफोन के लॉन्च की ऑफिशियल डिटेल से पहले एक लीक रिपोर्ट के ज़रिए इसका डिज़ाइन पहली ही सामने आ चुका है। Oppo Reno 8Z स्मार्टफोन के लुक और डिजाइन की बात करें तो यह Reno 7Z की तरह होगा। यहां हम आपको OPPO Reno 8Z की स्पेसिफिकेशन्स, डिजाइन और दूसरी डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।

OPPO Reno 8Z का डिजाइन हुआ लीक

OPPO Reno 8Z स्मार्टफोन ओप्पो के Reno 8 सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन होगा। यह अपकमिंग Reno स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है। पॉपुलर टिपस्टर इवान ब्लास ने अपकमिंग रेनो स्मार्टफ़ोन के डिज़ाइन डिटेल्स शेयर किए हैं। Reno 8Z स्मार्टफोन का डिजाइन Reno 7Z की तरह है। इस फोन में फ्लैट फ्रेम डिजाइन दिया जाएगा। फोन के बाएं ओर सिम ट्रे और वॉल्यूम बटन दिए जाएंगे। इसके साथ ही फोन के टॉप ऐज में माइक्रोफ़ोन दिया जाएगा।

64MP Camera 8GB Ram OPPO Reno 7Z 5G price specs

ओप्पो का अपकमिंग स्मार्टफोन NCC की लिस्टिं में स्पॉट किया जा चुका है। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में 3.5mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट दिया जाएगा। Oppo Reno 8Z स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। पोस्टर से पता चलता है कि रियर कैमरा सेटअप में कैमरा के सर्कूलर में LED लाइटिंग मिलेगी। अगर यह फ़ोन Reno 7Z की तरह हुआ तो इसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। फोन में 2MP के दो सेंसर – डेप्थ और मैक्रो फ़ोटोग्राफ़ी दी जाएगी। यह भी पढ़ें : Vivo V25 Pro स्मार्टफोन 66W फास्ट चार्ज और 32MP फ्रंट कैमरा के साथ होगा लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत

Oppo Reno 8Z स्मार्टफोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500 mAh की बैटरी मिलेगी। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस फोन में 8GB का रैम दिया जाएगा। ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन में 6.43-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz हो सकता है। ओप्पो के इस फोन सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जाएगा। इसके साथ ही ओप्पो का यह फोन Android 12 पर आधारित ColorOS 12.1 पर रन करेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here