
Xiaomi होम मार्केट चीन में 11 अगस्त को एक इवेंट आयोजित करने वाला है। माना जा रहा है कि इस इवेंट में शाओमी Xiaomi MIX Fold 2, Xiaomi Pad 5 Pro 12.4-इंच टैबलेट और Xiaomi Buds 4 Pro TWS इयरबड्स को लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही रूमर्स तो यहां तक है कि इस दिन कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक व्हीकल के डिजाइन से से भी पर्दा उठा सकता है। यहां हम आपको अपकमिंग फोल्डेबल Xiaomi MIX Fold 2 स्मार्टफोन के बारे में जानकारी शेयर कर रहे है, जिसे टीज करते हुए कंपनी ने एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में गोल्डन कलर का फोन आर इसके हिंज मैकेनिज्म देखने को मिल रहे हैं।
Xiaomi MIX Fold 2 स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi MIX Fold 2 स्मार्टफोन में 6.5-इंच का Samsung AMOLED E5 कवर डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 21:9, रेजलूशन 2520 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ ही शाओमी के इस फोन में 8-इंच का Eco2 AMOLED LTPO डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। शाओमी का अपकमिंग फोल्डेबल फोन Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen1 प्रोसेसरक के साथ पेश किया जाएगा। TENAA लिस्टिंग से पता चलता है कि यह फोन 12GB + 512GB और 12GB + 1TB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आएगा।

Xiaomi MIX Fold 2 स्मार्टफोन 50MP Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा के साथ पेश किया जाएगा, जो कि OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) सपोर्ट के साथ आएगा। प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में 13MP OmniVision OV13B अल्ट्रा वाइड स्नाइपर और 2X ऑप्टिकल जूम टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। खबरों की माने तो फोन में इमेज प्रोसेसिंग चिप C1 के साथ पेश किया जाएगा। शाओमी के इस फोल्डेबल फोन में Leica ऑप्टिक्स का सपोर्ट मिलेगा। वहीं 3C की लिस्टिंग से पता चलता है कि यह फोन 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Vivo V25 और Vivo V25 Pro के ऑफिशियली टीजर रिलीज, ऑनलाइन फ्लिपकार्ट पर होगी बिक्री
Xiaomi Pad 5 Pro स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi Pad 5 Pro स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। Geekbench की लिस्टिंग के मुताबिक इस फोन का मॉडल नंबर 22081281AC है। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में 8GB रैम का सपोर्ट दिया जाएगा। शाओमी का यह टैब Android 12 पर आधारित MIUI पर रन करेगा। शाओमी का अपकमिंग टैबलेट Snapdragon 870 SoC के साथ पेश किया जाएगा। टीजर इमेज से कंफर्म होता है कि Xiaomi Pad 5 Pro टैबलेट में 12.4-इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा, जो कि LCD पैनल है। इसके साथ ही कंपनी अपने प्रीमिमय वायरलेस ऑडियो प्रोडक्ट Xiaomi Buds 4 Pro को भी लॉन्च करेगा जो ANC सपोर्ट करेगा।





















