अब जर्मनी में नहीं बिकेंगे OPPO और OnePlus के स्मार्टफोंस, जानें क्या है मामला

Join Us icon

12,000 रुपये से कम कीमत वाले सभी Chinese Smartphone इंडिया में बैन किए जाएंगे, ऐसी ही एक खबर कल सामने आई थी जिसने पूरे टेक जगत में हंगामा मचा दिया है। वहीं आज चीनी स्मार्टफोन कंपनियों से जुड़ी एक और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जिसके अनुसार जर्मनी में OPPO और OnePlus Mobile Phones की सेल को पूरी तरह से बैन कर दिया गया है और अब वहां ये दोनों चीनी कंपनियां अपने स्मार्टफोंस नहीं बेच पाएगी।

OPPO OnePlus BAN

OPPO और OnePlus जर्मनी में बैन हो गए है। इस खबर से चीनी कंपनियों को तगड़ा झटका दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार कुछ समय पहले Nokia ने पेटेंट उल्लंघन के एक मामले पर ओपो और वनप्लस को कोर्ट में घसीटा था। कोर्ट की कार्रवाई के बाद OnePlus और OPPO मामले के दोषी पाएं गए हैं तथा अब ये दोनों ही कंपनियां सजा के तौर पर जर्मनी में अपने स्मार्टफोंस नहीं बेच पाएगी।

OPPO OnePlus Smartphones Banned in Germany After Nokia 5g Patent Dispute

क्या है ओपो वनप्लस बैन का मामला

नोकिया ने ओप्पो और वनप्लस पर आरोप लगाया था कि ये दोनों कंपनियां अपने स्मार्टफोन में जिन 5जी टेक्नोलॉजी का यूज़ कर रही है उसका पेटेंट सिर्फ नोकिया के पास है तथा OPPO और OnePlus Nokia 5G technology को बिना लाइसेंस के यूज़ कर रही है। म्यूनिक कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के बाद ओपो और वनप्लस को दोषी करार दिया है तथा अब ये चीनी कंपनियां जर्मनी में अपने स्मार्टफोन सेल नहीं कर पाएंगी।

OPPO OnePlus Smartphones Banned in Germany After Nokia 5g Patent Dispute

बता दें कि यह पूरा मामला पिछले महीने यानी जुलाई 2022 का है और कोर्ट का फैसला आने के बाद अब इन दोनों कंपनियों में जर्मनी में अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर से सभी स्मार्टफोंस को हटा दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार सिर्फ जर्मनी ही नहीं बल्कि इन दोनों चाइनीज ब्रांड्स के खिलाफ नोकिया फ्रांस, स्पेन, फिनलैंड, स्वीडन, नीदरलैंड्स और ग्रेट ब्रिटेन में भी केस लड़ रहा है।

इंडिया में चाइनीज स्मार्टफोन बैन

भारत सरकार की ओर से Xiaomi, Redmi, Realme, OPPO, Vivo, POCO, Infinix और TECNO समेत सभी सस्ते कम कीमत वाले China Mobile Phone इंडिया में बैन किए जा सकते हैं। इनमें वो सभी चाइनीज मोबाइल फोन शामिल होंगे जिनकी कीमत 12,000 रुपये से कम है।

indo-china

यह खबर ब्लूमबर्र्ग की एक रिपोर्ट के जरिये सामने आई है जिसमें $150 से कम कीमत वाले Chinese Smartphones को इंडिया में बैन किए जाने की बात कही गई है। रिपोर्ट की मानें तो सरकार का मकसद इस फैसले से LAVA और Micromax जैसी घरेलू कंपनियों का आगे बढ़ाना है। बहरहाल अभी इस मामले में कुछ भी पुख्ता टिप्पणी नहीं की जा सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here