
Vivo ने कुछ ही दिन पहले भारत में अपनी वाई सीरीज़ का Vivo Y35 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह मोबाइल फोन 8GB RAM, Qualcomm Snapdragon 680, 50MP Camara तथा 44W flash charging 5,000mAh Battery सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 18,499 रुपये है। वहीं अब कंपनी इसी सीरीज़ के तहत नया Vivo Y22 भी जल्द इंडिया में लॉन्च करने वाली है।
Vivo Y22 India Launch
वीवो वाई22 को लेकर बताया गया है कि यह स्मार्टफोन सितंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में ही इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा। फोन से जुड़ी यह बड़ी खबर एमएसपी वेबसाइट ने पब्लिश की है। इस रिपोर्ट में बाजार में आने से पहले ही Vivo Y22 की फुल स्पेसिफिकेशन्स बता दी गई है। कहा गया है कि यह वीवो मोबाइल फोन 12,000 रुपये के बजट में इंडिया में लॉन्च होगा तथा Realme, Redmi और Samsung को सीधी चुनौती देगा।

Vivo Y22 Specifications
रिपोर्ट के अनुसार वीवो वाई22 स्मार्टफोन 6.5 इंच की बड़ी डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो फुलएचडी+ रेज्ल्यूशन आउटपुट प्रदान करेगी। बताया जा रहा है कि वीवो अपने इस स्मार्टफोन को Starlight Blue और Green कलर में भारतीय बाजार में उतारेगी। Vivo Y22 में 5,000एमएएच बैटरी देखने को मिल सकती है। यह भी पढ़ें: 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 5G की ताकत वाला Motorola G62 5G बेहद सस्ते में खरीदें, जानें ऑफर
Vivo Y22 4G Phone होगा जिसे एंडरॉयड ओएस पर पेश किया जाएगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट दिए जाने का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट की मानें तो यह स्मार्टफोन 4 जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करेगा जिसके साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। बहरहाल उम्मीद कर सकते हैं कि वीवो वाई22 एक से अधिक वेरिएंट्स में बिक सकता है।

वीवो वाई22 में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस मौजूद रहेगा। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस वीवो मोबाइल में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स व प्राइस रेंज को देखते हुए कहा जा सकता है कि इस बजट में यह Realme, Redmi और Samsung को तगड़ी टक्कर देने वाला है।





















