
Realme Narzo 50i Prime launched in India: Realme Narzo 50i Prime को आखिरकार इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इस फोन को अपने लो बजट कैटेगरी वाले फोन्स की पोर्टफोलियो में पेश किया है। Realme Narzo 50 series का यह फोन कुछ समय पहले चीन में पेश किया गया था, जिसे आज ऑफिशियल तौर पर इंडिया में पेश किया गया है। आपको बता दें कि यह Narzo 50 series का 6th phone है। वहीं, इससे पहले India में Realme Narzo 50 Pro 5G, Narzo 50 5G, Narzo 50A Prime, Narzo 50, Narzo 50i और Narzo 50A को पेश किया जा चुका है। आइए आगे आपको Relame Latest Budget Phone की कीमत, सेल और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं।
Realme Narzo 50i Prime का डिजाइन
अगर बात करें इस बजट डिवाइस के डिजाइन की तो कंपनी ने इस डार्क ब्लू और मिंट ग्रीन कलर ऑप्शन में आ सकता है। डिवाइस में एक कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर और एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। डिस्प्ले पतले बेज़ेल्स से घिरा हुआ है और टॉप पर एक वॉटरड्रॉप नॉच है। फोन लुक के मामले में काफी शानदार दिखाई देता है। इसे भी पढ़ें: Redmi A1 vs Realme C30: 5,000mAh Battery वाले सस्ते फोन में कौन जीतेगा जंग, जानें यहां

Realme Narzo 50i Prime price और Sale
Realme Narzo 50i Prime के 3GB + 32GB model की कीमत Rs 7,999 और 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत Rs 8,999 है। phone को कंपनी ने Dark Blue और Mint Green colour ऑप्शन में पेश किया है। वहीं, यह phone ई-कॉमर्स साइट Amazon की upcoming Great Indian Festival Sale (September 23rd) के दौरान खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। वहीं, फोन रियलमी की ऑफिशियल साइट और ऑफलाइन स्टोर पर भी बिक्री के लिए आएगा।

Realme Narzo 50i Prime specs
6.5-इंस एफएसडी+ डिसप्ले
Unisoc T612 चिपसेट
Android 11-बेस्ड रियलमी R एडिशन
8MP प्राइमरी रियर कैमरा
5MP फ्रंट कैमरा
5000mAh बैटरी
Realme Narzo 50i Prime Specifications and Features
यह मोबाइल फोन 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल वाली यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है। इस फोन की थिकनेस 8.55एमएम है तथा वज़न 182 ग्राम है। कंपनी का दावा है कि यह इस सेग्मेंट के सबसे पतले और हल्के स्मार्टफोंस में से एक है। इस रियलमी फोन में डुअल सिम, 4जी और 3.5एमएम जैक समेत बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं।
Realme Narzo 50i Unboxing
इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए Realme Narzo 50i Prime में एफ/2.0 अर्पचर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जो 4एक्स डिजिटल ज़ूम क्षमता के साथ आता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस रियलमी मोबाइल में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे भी पढ़ें: 50MP Camera वाला सस्ता स्मार्टफोन Realme C33 सिर्फ 8999 रुपये में हुआ लॉन्च, 37 दिन चलेगी फोन की बैटरी
Realme Narzo 50i Prime को एंडरॉयड 11 ओएस के ‘गो एडिशन’ पर लॉन्च किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ Unisoc T612 चिपसेट पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए फोन में माली जी52 जीपीयू दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी देता है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है। रिपोर्ट का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह फोन 36 दिन का स्टेंडबॉय टाईम देने की क्षमता रखता है।




















