आ गई Honda electric scooter से जुड़ी गुड न्यूज, जल्द इंडिया में होगा लॉन्च!

Join Us icon

Honda electric scooter india launch:  Electric Scooter की बढ़ती मांग को देखते हुए टू-व्हीलर कंपनियां यूजर्स की डिमांड को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। वहीं, काफी समय से खबर आ रही है कि Honda ने भी देश में एक नया ई-स्कूटर (Electric Scooter) पेश करने की तैयारी कर ली है। अब एक नई रिपोर्ट में सामने आया है कि Honda Motorcycle & Scooter India Pvt. Ltd. (HMSI) ने नई हब-बेस्ड इलेक्ट्रिक मोटर का डिजाइन इंडिया में पेटेंट कराया है। ऐसा लगा रहा है कि नई मोटर ज्यादा कॉम्पैक्ट होगी और Honda’s upcoming new e-scooter में प्लेस की जाएगी। इसलिए उम्मीद अब और ज्यादा हो गई है कि होंडा का इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द ही इंडिया में लॉन्च होने वाला है।

Honda upcoming e-scooter

आपको बता दें कि होंडा देश के कुछ मुट्ठी भर बड़े टू-व्हीलर निर्माताओं में से एक है, जिसने अभी तक देश में ईवी सेगमेंट का प्रवेश नहीं किया है। वहीं, दूसरी ओर जिन निर्माताओं के पास ईवी सेगमेंट में वाहन हैं, उनकी बाजार हिस्सेदारी में तेजी से वृद्धि हो रही है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि होंडा जल्द ही ईवी सेगमेंट में एंट्री करेगी। इसे भी पढ़ें: Electric अवतार में आ रही है Honda Activa, कम कीमत में मिलेगी लंबी ड्राइविंग रेंज!
honda-hub

Honda upcoming e-scooter में होगी न्यू in-wheel मोटर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार HMSI ने भारत में एक नई कॉम्पैक्ट हब मोटर का पेटेंट कराया है और जल्द ही देश में अपने नए ई-स्कूटर के लिए इसका इस्तेमाल कर सकती है। हब मोटर का डिजाइन पतला और कॉम्पैक्ट रखा गया है और यह व्हील पर ही माउंट किया गया है, यही वजह है कि इसे इन-व्हील मोटर भी कहा जा रहा है।

honda-hub-motor-electric

ऑटोकार इंडिया की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ने इन पेटेंट दस्तावेज़ में एक नई इन-व्हील मोटर की इमेज को भी शेयर किया है। होंडा ने प्रोडक्ट डिजाइन में फिट होने के लिए होंडा एक्टिवा 6G ICE-संचालित स्कूटर के कम्पोनेंट्स का उपयोग किया है। हालांकि, इलेक्ट्रिक पावरट्रेन को देखते हुए, चेसिस के अधिकांश कम्पोनेंट्स और बाहरी पैनलिंग पूरी तरह से अलग होंगे। इसे भी पढ़ें: Ola S1 Pro और Bajaj Chetak के बीच मचा घमासान, जानें कम कीमत में कौनसा Electric Scooter देगा ज्यादा लंबी रेंज

वहीं, डिज़ाइन में पीछे की तरफ स्विंगआर्म भी दिखाया गया है जो 10-इंच के रियर व्हील भी दिखाई दे रहा है। हब मोटर स्वयं रियर ड्रम ब्रेक कम्पोनेंट्स को होस्ट करेगा। आगे की तरफ, ई-स्कूटर में 12-इंच का टायर मिलने की उम्मीद है, वह भी ड्रम ब्रेक के साथ। हालांकि, होंडा किसी समय फ्रंट में डिस्क सेटअप की पेशकश कर सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here