
Moto E32 Launch In India: भारत में Motorola ने अपनी E सीरीज का विस्तार करते नए स्मार्टफोन के तौर पर Moto E32 को लॉन्च कर दिया है। Motorola की E-सीरीज के अंदर पेश किए गए बजट स्मार्टफोन की कीमत 10,000 रुपये के आस-पास रखी गई है। वहीं, आपको बता दें कि कंपनी ने इसे इस साल की शुरुआत में यूरोप में लॉन्च किया था, लेकिन भारत में इसे थोड़ा अलग स्पेसिफिकेशन के साथ लॉन्च किया गया है। कम कीमत के बाद भी कंपनी ने इस फोन में कई पावरफुल फीचर्स दिए हैं, जिसमें 90Hz डिसप्ले, मीडियाटेक हीलियो G37 चिपसेट, 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5000mAh की बड़ी बैटरी है।
Moto E32 Price और Sale
Moto E32 को सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है। डिवाइस के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वर्जन की कीमत 10,499 रुपये है। वहीं, इसे ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के जरिए आर्कटिक ब्लू और इको ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इसे भी पढ़ें: OnePlus को टक्कर देने आया Motorola Edge 30 Fusion, धाकड़ है इसकी स्पेसिफिकेशन्स

Moto E32 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
अगर बात करें Motorola के Moto E32 की तो इसमें 6.5 इंच का IPS LCD डिसप्ले है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशनन HD+ 720×1,600 पिक्सल और 90Hz का रिफ्रेश रेट है। इसके अलावा Moto E32 में Helio G37 चिपसेट मौजूद है। वहीं, फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल-कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 30fps फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट मिलता है। इसे भी पढ़ें: लॉन्च हुए दो सस्ते Motorola फोन Moto E22 और Moto E22i, प्राइस कम लेकिन स्टाईल मस्त

वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 10W चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर हैंडसेट में डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, यूएसबी-सी पोर्ट, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5 एमएम ऑडियो जैक है। इतना ही नहीं फोन Android 12 OS के साथ आता है जिसके ऊपर Motorola का My UX है।


















