
OnePlus Nord N300 5G launch: वनप्लस कंपनी ने टेक मार्केट में अपना नया मोबाइल फोन नोर्ड एन300 5जी लॉन्च किया है। यह वनप्लस मोबाइल अमेरिकी बाजार में लाया गया है जो मिडबजट 5जी फोन है। OnePlus Nord N300 5G स्मार्टफोन 48MP Camera, 4GB RAM, MediaTek Dimensity 810 चिपसेट और 33W 5,000mAh Battery सपोर्ट करता है तथा वनप्लस नोर्ड एन300 5जी प्राइस व फुल स्पेसिफिकेशन्स डिटेल्स आगे दी गई है।
OnePlus Nord N300 5G Specifications
वनप्लस नोर्ड एन300 5जी फोन 1612 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.65 इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है जो एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। स्क्रीन के तीन किनारे बेजल लेस हैं तथा नीचे चिन पार्ट मौजूद है। डिस्प्ले के उपरी ओर ‘वी’ शेप की वॉटरड्रॉप नॉच दी गई है।

OnePlus Nord N300 5G फोन सबसे नए और एडवांस एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च हुआ है जो ऑक्सीजन ओएस 13 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डिमेनसिटी 810 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह वनप्लस मोबाइल माली-जी57 एमसी2 जीपीयू सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord N300 5G डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस नोर्ड एन300 5जी फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

OnePlus Nord N300 5G स्मार्टफोन 5G SA/NSA के साथ ही Dual 4G VoLTE पर भी काम करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां इस मोबाइल फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।
OnePlus Nord N300 5G Price
वनप्लस नोर्ड एन300 5जी फोन फिलहाल सिंगल वेरिएंट में ही लॉन्च हुआ है जो 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। OnePlus Nord N300 5G फोन की कीमत $228 यानी भारतीय करंसी अनुसार 18,000 रुपये के करीब है। अमेरिका में इस स्मार्टफोन को Midnight Jade कलर में पेश किया गया है।





















