Kawasaki ने पेश की दो बैटरी वाली बाइक, लुक देख आप भी खो बैठेंगे होश

Join Us icon

2022 EICMA के दौरन कई ऑटो कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक वाहन से पर्दा उठा रही हैं। वहीं, इस मेगा-शो के दौरान Kawasaki ने भी अपनी बहुप्रक्षित बैटरी वाली बाइक को पेश कर दिया है। कंपनी ने कई बाइक के साथ ही दो इलेक्ट्रिक बाइक को पेश किया है, जिनके नाम Ninja electric bike और Z electric रखा गया है। बताया जा रहा है कि टेक मार्केट में यह दोनों ई-बाइक 2023 में सेल के लिए पेश की जाएंगी। हालांकि, इंडियन मार्केट में इनके लॉन्च होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है। वहीं, इन electric bikes को ऑफिशियल तौर पर Z BEV और Ninja BEV के नाम से सेल किया जाएगा। आइए आगे आपको इन दोनों ही बाइक के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

Electric Kawasaki Ninja unveiled

आपको बता दें कि इलेक्ट्रिक निंजा और जेड मॉडल दोनों अभी भी प्रोटोटाइप रूप में हैं। वहीं, कावासाकी मोटर्स के अध्यक्ष हिरोशी इतो ने दर्शकों के लिए घोषणा की कि दोनों मॉडल अगले साल खरीदने के लिए उपलब्ध हो जाएंगी। वहीं, Z BEV और निंजा BEV दिखने में ये क्रमशः Z400 और Ninja 400 से प्रेरित ली है। दोनों बाइक्स को एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस बाइक के रूप में रखा जा रहा है और ये A1 नियमों का पालन करेंगी। इसे भी पढ़ें: खुशखबरी: आ गया Honda EM1 electric scooter, सामान रखने के लिए मिलेगा बड़ा स्पेस!

वहीं, इलेक्ट्रिक Kawasakis 11kW मोटर द्वारा संचालित हैं और 3.0 kWh बैटरी बैक से लैस हैं। अभी तक, कुल राइडिंग रेंज या चार्जिंग समय के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन हमें उम्मीद है कि इन बाइक्स की परफॉर्मेंस काफी शानदार होने वाली है। बताया जा रहा है कि कावासाकी अगले साल यूरोप में जेड बीईवी को बेचने की योजना बना रहा है। जैसा कि हमने आपको बताया कि निंजा बीईवी अभी एक प्रोटोटाइप है, लेकिन इस बाइक के जेड बीईवी के साथ बिक्री पर जाने की भी बहुत अधिक संभावना है। हालांकि, इन बाइक्स के जल्द ही भारत में लॉन्च होने के आसार कम हैं। इसे भी पढ़ें: LML Star Electric Scooter Booking: फ्री में बुक करें बैटरी वाली स्कूटी, सिंगल चार्ज में मिलेगी लंबी रेंज

गौरतलब है कि तीन साल पहले इसी शो में, कावासाकी ने एक प्रोटोटाइप इलेक्ट्रिक निंजा को उतारा था जिसने 10 kW मोटर (20 kW पीक रेटिंग) को हिलाकर रख दिया था और 100 किमी (62 मील) की सीमा का दावा किया गया था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here