खुशखबरी: आ गया Honda EM1 electric scooter, सामान रखने के लिए मिलेगा बड़ा स्पेस!

Join Us icon

Electric Scooter की बढ़ती मांग को देखते हुए Honda साल 2025 तक ग्लोबली 10 electric two wheelers लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। वहीं, इस कड़ी में कंपनी ने Honda EM1 electric scooter को 2022 EICMA show के दौरान पेश कर दिया है। EICMA show इस समय Milan, Italy में आयोजित किया गया है। वहीं, अगर बात करें इस बैटरी वाली स्कूटी की तो यूरोपियन मार्केट के लिए यह होंडा की first electric two-wheeler है जिसका लुक एक इलेक्ट्रिक मोपेड की तरह लगता है। आइए आगे आपको इस इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

Honda EM1 Electric Scooter

ब्रांड के आधिकारिक बयान में इस बात की जानकारी दी गई है कि इस स्कूटर के नाम में मौजूद ‘ईएम’ का मतलब इलेक्ट्रिक मोपेड है और यह उन युवा खरीदारों को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है जो एक कॉम्पैक्ट, हल्का और आसानी से चलने वाला शहरी ई-स्कूटर खरीदना चाहते हैं। इसके अलावा खबर है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी की ओर से रिमूवेबल बैटरी दी जा सकती है। हालांकि, कंपनी ने बैटरी की कैपेसिटी के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। इसे भी पढ़ें: LML Star Electric Scooter Booking: फ्री में बुक करें बैटरी वाली स्कूटी, सिंगल चार्ज में मिलेगी लंबी रेंज

Honda Electric Scooter Photo

वहीं, दूसरी ओर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बैटरी वाली स्कूटी में सिंगल चार्ट में 40 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। वहीं, कंपनी की ओर से संकेत मिला है कि यह स्कूटर 92% चार्जिंग पर 59km की रेंज देने में सक्षम हो सकता है। इसे भी पढ़ें: Video: Electric Scooter में लगी आग, डिलीवरी ब्वॉय ने चलते स्कूटर से कूदकर बचाई जान

honda-em1-ev

इस ई-स्कूटर Honda EM1 e में हब-माउंटेड मोटर का यूज किया जाएगा। इसके अलावा 10 इंच के रियल और 12 इंच के फ्रंट व्हील्स होंगे। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में सामान रखने के लिए बड़े लगेज रैक्स होंगे। इसके फ्रंट में आपको डिस्क ब्रेक और टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क देखने को मिलता है। हालांकि, अभी इसके इंडिया लॉन्च और ग्लोबल लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, माना जा रहा है कि आने वाले समय में कंपनी इसकी कीमत से लेकर सभी फीचर्स का खुलासा करेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here