
Motorola Moto X40 लॉन्च डेट सामने आ गई है। मोटो एक्स40 15 दिसंबर को लॉन्च होगा। मोटोरोला ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि कंपनी अपनी ‘एक्स’ सीरीज़ का विस्तार चीनी बाजार से करेगी और 15 दिसंबर को Moto X40 स्मार्टफोन चाइना में लॉन्च कर दिया जाएगा। यह मोबाइल फोन हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा जो फ्लैगशिप सेग्मेंट में एंट्री लेगा। मोटो एक्स40 Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 processor के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Moto X40 Specifications
मोटोरोला एक्स40 के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स व सर्टिफिकेशन्स के अनुसार यह मोबाइल फोन 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि फोन की स्क्रीन पंच-होल स्टाईल वाली होगी जो ओएलईडी पैनल पर बनी होगी तथा 165हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। इस स्क्रीन के साथ एचडीआर10+ जैसे फीचर्स भी फोन में दिए जाएंगे।

Motorola की ओर से यह आधिकारिक घोषणा की जा चुकी है कि Moto X40 स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस होगा। यह चिपसेट 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर काम करता है। वहीं कंपनी इस फोन में LPDDR5X RAM दिए जाने की भी पुष्टि कर चुकी है। फोन से जुड़े लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन 3.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करेगा। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 740 जीपीयू भी देखने को मिल सकता है।

Moto X40 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। सामने आए लीक्स के अनुसार इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल लेंस 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस भी शामिल रहेगा। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटो एक्स40 में 60 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी देखने को मिल सकता है। यानी यह फोन तगड़ी फोटो खींचेगा।

मोटोरोला मोटो एक्स40 स्मार्टफोन को 125वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ लॉन्च किया जा सकता है जिसमें पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी देखने को मिल सकती है। लीक के अनुसार यह फोन आईपी68 रेटिड होगा जो इसे वॉटरप्रूफ व डस्टप्रूफ बनाएगा। लीक की मानें तो यह फोन 12 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च होगा जिसके साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए 15 दिसंबर का इंतजार किया जा रहा है।


















