आपकी उंगूठी करेगी आपके स्मार्टफोन को कंट्रोल, जानें कैसे

Join Us icon

तकनीक और आविष्कार की कोई हद नहीं होती। अब तक जहां आप स्मार्टवॉच और स्मार्ट बैंड को देखकर रोमांचित होते रहे हैं, वहीं अब एक ऐसी स्मार्ट रिंग टेक वर्ल्ड के समक्ष पेश होने जा रही है जिससे न सिर्फ आप अपने स्मार्टफोन को कंट्रोल कर सकेगे बल्कि बिना फोन का यूज़ किए सिर्फ उंगली में रिंग पहन कर जेम्सबांड की तरह कॉल पर बात कर सकेंगे।

बिंगो ने लॉन्च किया बेहद ही सस्ता और स्टाइलिश स्मार्टबैंड, जो पानी में भी करता है काम

टेक कंपनी ओरिगामी लैब्स ने तकरीबन दो साल की मेहनत के बाद ​इस स्मार्ट रिंग का ईजाद किया है। ‘ओर्री’ नाम के साथ पेश की यह रिंग कल यानि 26 जुलाई से किकस्टार्टर वेबाइट पर सेल के लिए लिस्ट होने जा रही है। कंपनी की ओर से इस रिंग की कीमत 99 डॉलर यानि तकरीबन 6,399 रुपये रखी गई है।

orii-2

यह स्मार्ट रिंग पूरी तरह से वॉयस कमांड पर काम करती है इसके जरिये स्मार्टफोन को सिर्फ आवाज के जरिये ही कंट्रोल किया जा सकता है। कंपनी की ओर से इसे एल्यूमीनियम बॉडी पर पेश किया गया है जो एलईडी डिसप्ले से लैस है। ‘ओर्री स्मार्ट रिंग’ एंडरॉयड तथा आईओएस दोनों प्लेटफार्म पर काम करने में सक्षम है, जिनपर यह गूगल असिस्टेंट या सिरी की तरह ही कार्य करती है।

orii-3

यह रिंग बोन कंडक्शन तकनीक पर कार्य करती है तथा ब्लूटूथ से कनेक्ट होती है। यह रिंग पहनने के बाद सिर्फ अपनी उंगलियों को काम पर रख आप अपने स्मार्टफोन से होने वाली कॉल पर बात कर सकते हैं। सिर्फ कॉल ही नहीं बल्कि यह रिंग यूजर को म्यूजिक व वीडियो को प्ले, पोज़ व वॉल्यूम कंट्रोल करने की सुविधा भी प्रदान करती है।

कम कीमत में लॉन्च हुआ यू ब्रांड का यह 4जी फोन जो देगा शाओमी-मोटो को टक्कर

‘ओर्री स्मार्ट रिंग’ कॉल के साथ ही मैसेज ​रीड व सेंड करने तथा सिर्फ वॉयस कमांड पर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने में सक्षम है। कंपनी की ओर से इसे स्पलैश प्रूफ बनाया गया है जो इसे पानी की छीटों से बचाता है। कंपनी के अनुसार यह रिंग 1 घंटे का टॉकटाईम व 45 घंटों का स्टेंडबॉय टाईम देने की क्षमता रखती है।