
पिछले साल कोरोना वायरस के प्रकोप और इंडिया-चाइना बॉर्डर पर हुए विवाद के बाद पूरे देश में चीन के खिलाफ गुस्सा उबला था। इसका असर देश के स्मार्टफोन बाजार पर भी पड़ा था तथा भारतीयों ने चीनी प्रोडक्ट्स व ब्रांड्स का बहिष्कार करने की आवाज उठाई थी। इस दरम्यान इंडियन टेक कंपनी Micromax एक बार फिर से सक्रिय हुई थी और नए कम कीमत वाले 4G SmartPhones लॉन्च किए थे। मार्केट में दोबारा कदम रखने के बाद अब कंपनी फिर से दो नए ‘Made In India‘ फोन लेकर आ रही है जो आने वाले दिनों में Micromax In 2C और Micromax In 2B नाम के साथ लॉन्च होंगे।
Micromax का लॉन्च प्लान
प्राप्त जानकारी अनुसार देसी कंपनी माइक्रोमैक्स अपने नए स्मार्टफोंस पर काम शुरू कर चुकी है और जल्द ही ये दोनों मोबाइल भारतीय बाजार में दस्तक देंगे। द मोबाइल इंडियन की खबर के अनुसार कंपनी पहले Micromax In 2B स्मार्टफोन को लॉन्च् करेगी। यह मोबाइल फोन जुलाई महीने के अंतिम दिनों में इंडियन मार्केट में एंट्री लेगा। वहीं इसके बाद Micromax In 2C का नंबर आएगा और अनुमान है कि यह स्मार्टफोन अगस्त महीने में स्वतंत्रता दिवस के आसपास भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

Low Budget 4G Phone
Micromax In 2B और Micromax In 2C ये दोनों स्मार्टफोन कंपनी द्वारा लो बजट में ही उतारे जाएगे। आजकल 5G Phones ही जहां 15,000 रुपये से कम कीमत पर लॉन्च होने लगे हैं ऐसे में भारतीय यूजर्स को उम्मीद है कि माइक्रोमैक्स भी अपने इन आगामी 4G SmartPhones को 10,000 रुपये के बजट में उतारेगी। कंपनी ने हालांकि प्राइस रेंज का कोई अंदाजा नहीं दिया है कि लेकिन अनुमान है कि यदि फोन की शुरूआती कीमत 7,000 रुपये के करीब होगी, तभी ये डिवाईस Xiaomi–Realme जैसे चीनी ब्रांड को टक्कर दे पाएंगे।
यह हो सकती है स्पेसिफिकेशन्स
Micromax फोन बीते दिनों बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था, जहां पता चला था कि यह लो बजट मोबाइल फोन Unisoc T-610 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। एंडरॉयड 11 ओएस आधारित यह माइक्रोमैक्स फोन आक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करेगा जिसमें 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले दो Cortex-A75 CPU कोर होंगे तथा छह Cortex-A55 CPU कोर होंगे। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली-जी52 जीपीयू देखने को मिलेगा। गीकबेंच पर यह फोन 4 जीबी रैम के साथ सर्टिफाइड हुआ था।



















