93 रुपये में एयरटेल दे रहा है हर दिन 1जीबी डाटा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/11/airtel--e1633333353973.jpg

इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्री में प्राइज़ वॉर थमने का नाम नहीं ले रही है। अपने ग्राहकों को जोड़े रखने और नए कस्टमर्स को लुभाने के लिए सभी टेलीकॉम कंपनियां नए व आर्कषक प्लान पेश कर रही है। रिलायंस जियो ने जहां 98 रुपये में अपना प्लान पेश किया हुआ है वहीं अब देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने जियो को टक्कर देते हुए 93 रुपये का नया प्लान जारी कर दिया है।

एयरटेल का 93 रुपये का प्लान सीधे-सीधे रिलायंस जियो को टक्कर देता है। यह प्लान प्रीपेड कस्टमर्स के लिए जारी किया गया है जो 10 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। सबसे पहले इंटरनेट डाटा की बात करें तो एयरटेल के इस प्लान में हर दिन 1जीबी 4जी डाटा मिलेगा।

2,000 रुपये कम हुआ वीवो वी7 का प्राइस

यानि एयरटेल 93 रुपये में 10जीबी 4जी इंटरनेट डाटा देगी। वहीं इस प्लान में अनलिमिटेड नेशनल वॉयस कॉल दी जा रही है जो आॅननेटर्वक और आॅफनेटर्वक दोनों पर काम करेगी। प्लान में मिलने वाली वॉयस कॉल रोमिंग में भी काम करेगी।

पैनासोनिक के न्यू ईयर बोनांज़ा आॅफर में भारी छूट पर मिल रहे हैं स्मार्टफोन

एयरटेल के प्लान में 100 एसएमएस भी दिए जा रहे हैं। एयरटेल द्वारा दिया जा इंटरनेट डाटा 4जी नेटवर्क के साथ ही 3जी और 2जी नेटर्वक पर भी काम करेगा। इस प्लान की अन्य जानकारी एयरटेल की आॅफिशियल वेबसाइट या माय एयरटेल ऐप पर पाई जा सकती है।