
टेलीकॉम क्षेत्र में सबसे लोकप्रिय कंपनियों में से एक भारतीय एयरटेल काफी समय से अपने उपभोक्ताओं को लुभा रही है। लेकिन इस बार कंपनि ने अपने तीन पॉप्यूलर प्लान बंद कर यूजर्स को नाराज कर दिया है। खबर सामने आई है कि एयरटेल ने 45 रुपए, 179 रुपए और 279 रुपए के रिचार्ज प्लान को बंद कर दिया है। इन प्लान में से 179 रुपए और 279 रुपए वाले प्लान जीवन बीमा लाभ के साथ आते थे। फिलहाल कंपनी की आधिकारिक साइट से इन प्लान को हटा दिया गया है। इस खबर को सबसे पहले ओनलीटेक ने रिपोर्ट किया था।
Airtel का 179 रुपए वाला प्लान
अगर बात करें एयरटेल के 179 रुपए वाले प्लान की तो इसमें यूजर्स को 2 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस मिलता था। Bharti AXA का 2 लाख रुपए वाले लाइफ इंश्योरेंस के अलावा अगर प्लान में मिलने वाले लाभ की बात करें तो इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी दी जाती थी। इस प्लान में वैधता के दौरान किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलती थी। वहीं, 28 दिन के लिए 2जीबी डाटा दिया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: जानें सुपर फास्ट Airtel 5G की 5 बड़ी बातें
इतना ही नहीं प्लान में 300 फ्री एसएमएस भी मिलते थे। इसके अलावा प्लान में मिलने वाले अन्य लाभ की बात करें तो इसमें एयरटेल एक्सट्रीम ऐप और विंक म्यूजिक का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता था।
Airtel का 279 रुपए वाला प्लान
अगर बात करें 279 रुपए वाले प्लान की तो इसमें मिलने वाले लाभ कुछ-कुछ 249 रुपए वाले प्लान जैसे ही थे। अब बात करें 279 रुपए वाले प्लान में मिलने वाले लाभ की तो इसमें यूजर्स को प्रति दिन 1.5जीबी डाटा, 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलती थी। इसके अलावा इस प्लान की वैधता 28 दिन की थी। इतना ही नहीं इस प्लान में सबसे खास है मिलने वाला एचडीएफसी लाइफ का 4 लाख रुपये का टर्म लाइफ इंश्योरेंस भी मिलता था। इसे भी पढ़ें: Jio Phone Next लॉन्च पर बोला Airtel- बाद में लोग एयरटेल नेटवर्क पर ही आएंगे
Jio Phone Next पर एयरटेल का बयान
Jio Phone Next की घोषणा होने के बाद Airtel का कहना है कि जो लोग फीचर फोन या एंट्री-लेवल स्मार्टफोन से थोड़े उंचे सेगमेंट (7,000 रुपये और उससे अधिक) के स्मार्टफोन में अपग्रेड करते हैं, वे आमतौर पर एयरटेल नेटवर्क को चुनना पसंद करते हैं। कंपनी का कहना है कि वह अपनी विश्व स्तरीय सेवाओं के साथ क्वालिटी कस्टमर को लंबे समय तक जोड़े रखना चाहती है।



















