
Reliance Jio, Vodafone Idea और Airtel के साथ-साथ सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL, इन सभी का प्रयास है कि अधिक से अधिक मोबाइल यूजर्स को अपने नेटवर्क से जोड़ा जाए। प्रतिस्पर्धा के चलते ये कंपनियों कम से कम कीमत पर अधिक से अधिक बेनिफिट्स वाले प्लान लेकर आती रहती है। एक ओर जहां कंपनियां सस्ती सेवाएं देकर लोगों को लुभाने की जुगत में लगी है वहीं एयरटेल इंडिया ने एक ऐसा मोबाइल प्लान पेश कर रखा है जिसकी कीमत Xiaomi, Realme और Samsung जैसे कई ब्रांड्स के स्मार्टफोंस से भी अधिक है। Airtel का प्लान 14,999 रुपये का आता है जो किसी भी दूरसंचार कंपनी के सबसे महंगे प्लान्स में से एक है।
Airtel का 14,999 रुपये वाला प्लान
एयरटेल का प्लान कंपनी के सबसे महंगे मोबाइल प्लान में शामिल है। 14,999 रुपये की कीमत वाला यह एयरटेल प्लान एक साल यानी 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह एक इंटरनेशनल रोमिंग पैक है जो पूरे साल के लिए मुफ्त अंर्तराष्ट्रीय रोमिंग प्रदान करता है। इस प्लान का सबसे बड़ा फायदा यही है कि यूजर्स को बार-बार इंटरनेशनल रोमिंग लेने की आवश्यकता नहीं पड़ती। ऐसे लोग जिन्हें साल में कई बाद अलग अलग देशों में जाने की जरूरत पड़ती है उनके लिए यह प्लान बेस्ट है।

Airtel अपने इस प्लान के तहत 175 देशों में जाने की आजादी देती है। इस रिचार्ज के बाद एयरटेल कस्टमर 70 से भी ज्यादा देशों में विजिट कर सकते हैं और वहां उनकी रोमिंग पूरी तरह से फ्री रहेगी। यानी अपने शहर में आप जिस तरह कॉल मिलाते और रिसीव करते हैं ठीक उसी तरह से दूसरे देश में भी बिना रोमिंग और एक्स्ट्रा चार्ज के डर के बेझिझक कोई भी कॉल उठा सकते हैं।
फ्री इंटरनेशनल रोमिंग के अलावा मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो 7200 मिनट की इंडिया कॉल भी प्राप्त होती है। इसके साथ ही यूजर्स को 100 एसएमएस भी प्राप्त होते हैं जो पूरी तरह से फ्री हैं। एयरटेल ग्राहक इस प्लान को दूसरे देश में जाने के बाद भी एक्टिवेट कर सकते हैं। प्लान के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए (यहां क्लिक करें)




















