Jio को फिर मिली चुनौती, Airtel ने पेश किए 210GB तक डाटा और अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग वाले प्लान

Join Us icon

Airtel काफी समय से भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में Reliance Jio को टक्कर देने के लिए अपने नए प्लान्स को ज्यादा बेनिफिट्स के साथ पेश कर रहा है। इस कड़ी में कंपनी ने गुरुवार को अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए नए प्लान की पेशकश की है। इन नए प्लान के साथ ही कंपनी ने अपने पुराने पोस्टपेड प्लान में भी बदलाव किए हैं, जिनकी जानकारी आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं। अगर बात करें कंपनी द्वारा पेश किए गए नए प्लान्स की तो यह नए प्लान पोस्टपेड रिटले यूजर्स के लिए हैं। इसका मतलब है कि कोई भी ग्राहक इन प्लान को चुन सकता है। आइए आगे आपको नए Airtel postpaid plan के बारे में सारी जानकारी देते हैं।

Airtel के नए Retail Postpaid Plan

टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने रिटेल कस्टमर्स के लिए कई नए प्लान्स पेश किए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में सबकुछ।

Airtel का 399 रुपए वाला प्लान: इस प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल्स 40 जीबी डाटा के साथ एयरटेल थैंक्स बेनिफिट्स मिलेंगे। वहीं इसमें विंक म्यूजिक ऐप, एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप भी मिलेगा। इसे भी पढ़ें: 5G की रफ्तार बढ़ाने के लिए Airtel को मिला Intel का साथ, जल्द मिलेगा हाई स्पीड इंटरनेट

Airtel का 499 प्लान वाला प्लान: इस पोस्टपेड प्लान में यूजर्स को 75 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉल्स और अन्य एयरटेल थैंक्स बेनिफिट्स जिनमें फ्री अमेजन प्राइम और डिज्नी+ हॉटसर वीआईपी कनेक्शन, विंक म्यूजिक ऐप जैसे लाभ मिलेंगे।

airtel

Airtel का 999 प्लान वाला प्लान: इस पोस्टपेड प्लान की खास बात करें तो इस कनेक्शन और दो ऐड-ऑन के साथ 3 कनेक्शन आते हैं। इस प्लान में एयरटेल थैंक्स बेनिफिट्स के सभी लाभ दिए जा रहे हैं। इसके अलावा इस प्लान की खास बात है कि अमेजन प्राइम और डिज्नी+ हॉटसर वीआईपी कनेक्शन, विंक म्यूजिक ऐप और 210 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल शामिल हैं।

Airtel का 1599 प्लानवाला प्लान: अगर बात करें इस प्लान की तो इसमें मेन कनेक्शन और 1 ऐड-ऑन के साथ 2 कनेक्शन दिए जाते हैं। इस प्लान में एयरटेल थैंक्स बेनिफिट्स के सभी लाभ शामिल हैं। साथ ही इसमें आईआर प्लान के साथ फ्री अमेजन प्राइम और डिज्नी+ हॉटसर वीआईपी कनेक्शन, विंक म्यूजिक ऐप के साथ अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग का लाभ मिलता है।

गौरतलब है कि कंपनी ने ग्राहकों को ऑफर दिया है कि वह 299 रुपए देकर किसी भी ऐड-ऑन कनेक्शन वाले सिम के साथ प्रति माह 30 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और एयरटेल थैंक्स बेनेफिट्स भी मिलेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here