
टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल ने भारतीय कंपनियों को ध्यान में रखते हुए इन-हाउस इंजीनियरिंग टीमों द्वारा बनाए गए Airtel IQ Video को पेश किया है। इसके लिए कंपनी ने 100 मिलियन डॉलर का टार्गेट रखा है। बता दें कि कंपनी पहले ही तीन शुरुआती कस्टमर्स को साइन कर चुकी है, और 50 से अधिक ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने की योजना बना रही है, जो कि पाइपलाइन में हैं। वहीं, कंपनी ने एक बयान में कहा कि एयरटेल के क्लाउड और अत्याधुनिक वीडियो टेक्नोलॉजी का लाभ उठाकर, एयरटेल IQ वीडियो बिजनेस को इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी में मिनिमम इन्वेस्ट के साथ बड़ी और छोटी स्क्रीन के लिए वीडियो स्ट्रीमिंग प्रोडक्ट्स बनाने की परमिशन देता है।
क्या है Airtel IQ Video
Airtel IQ Video एक एंड टू एंड मैनेज्ड सॉल्यूशन है, जिसे एयरटेल के इन-हाउस इंजीनियरिंग टीमों द्वारा विकसित किया गया है। इतना ही नहीं यह प्लेटफॉर्म लागत के लाभों के साथ सुविधा देने का वादा करता है. इसमें यूजर्स को एप डेवलपमेंट, कंटेंट होस्टिंग, क्यूरेशन और लाइलसाइकिल मैनेजमेंट से लेकर सर्च और डिस्कवरी और एनालिटिक्स की कई विशेषताओं को शामिल किया गया है।
Airtel forays into the Video #CPaas segment with Airtel IQ Video. @ErosNow @RajtvNetwork#IQVideo #BuiltForVideo #OTT pic.twitter.com/0W8RLQrywQ
— Bharti Airtel (@airtelnews) October 19, 2021
इस मौके पर भारती एयरटेल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर आदर्श नायर ने कहा कि एयरटेल अपनी इस नई पेशकश के लिए 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर के टार्गेट का पीछा कर रही है। हालांकि इसके लिए कोई समय सीमा नहीं तय की गई है।
Airtel IQ Video एक ईजी टू यूज प्लेटफॉर्म है जो कि इंडस्ट्री को कंटेट पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। एयरटेल IQ वीडियो ग्राहकों के लिए एक शानदार टेक्नोलॉजी एक्सपीरिएंस सुनिश्चित करने के लिए एंड टू एंड टेकनीक को सक्षम बनाता है।
लेटेस्ट वीडियो: Motorola E40 vs Realme C25Y
आरबीएसए एडवाइजर्स के अनुसार, भारत का वीडियो ओटीटी बाजार 2030 तक 12.5 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है, जिसमें विकास की अगली लहर छोटे शहरों और क्षेत्रीय भाषाओं से आ रही है। यहीं पर एयरटेल को लगता है कि उसका नया प्लेटफॉर्म भारतीय कंपनियों के लिए प्रासंगिक होगा। एयरटेल आने वाले वर्ष में मंच पर 50+ ब्रांडों को शामिल करने की उम्मीद कर रहा है क्योंकि बाजार से ब्याज अधिक रहा है।






















