Airtel Rs 99 vs BSNL Rs 97: जानें किसका प्लान है बेस्ट

Join Us icon

भारती एयरटेल ने पिछले महीने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स की कीमत में बढ़ोतरी की थी। बढ़ोतरी के बाद पहले 79 रुपए की कीमत वाले प्रीपेड प्लान की कीमत अब 99 रुपये हो गई है। लेकिन, सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के पास एयरटेल के इस प्लान से 2 रुपए सस्ता एक प्लान है, जिसकी कीमत 97 रुपए है। ये प्लान उन यूजर्स के काम आते हैं जो कम कीमत में शॉर्ट-टर्म प्रीपेड प्लान की तलाश में हैं। इसी को देखते हुए हमने आज Airtel Rs 99 vs BSNL Rs 97 दोनों प्लान की तुलना कर यह जानने की कोशिश की है कि किसका प्लान बेस्ट है।

Airtel Rs 99 vs BSNL Rs 97 प्रीपेड प्लान में मिलने वाले वॉयस बेनिफिट्स

एयरटेल 99 रुपए के प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 99 मिनट का टॉकटाइम मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को इस प्लान में वॉयस कॉल के लिए 1 पैसा प्रति सेकेंड चार्ज किया जाएगा। इस बीच, बीएसएनएल वैधता समाप्त होने तक मुफ्त असीमित कॉल की पेशकश करता है। 99 रुपए का एयरटेल प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है, जबकि बीएसएनएल के 97 रुपए का प्लान की वैधता 18 दिनों की है। अनलिमिटेड कॉलिंग एसटीडी और रोमिंग पर भी लागू होंगी। इसे भी पढ़ें: Jio से ज्यादा बेस्ट है BSNL का 75 रुपए वाला प्लान, देखें पूरी डिटेल

BSNL Rs 429 Plan benefit Reliance Jio Airtel vodafone Idea

Airtel Rs 99 vs BSNL Rs 97 प्रीपेड प्लान में मिलने वाले डाटा बेनिफिट्स

एयरटेल अपने नए 99 रुपए के प्रीपेड प्लान के साथ 28 दिनों के लिए 200MB डाटा प्रदान करता है। इसकी तुलना में बीएसएनएल का 97 रुपए का प्रीपेड प्लान 18 दिनों की अवधि के लिए प्रतिदिन 2GB डाटा देता है। इसके अलावा 97 रुपए के बीएसएनएल प्लान में उपयोगकर्ता द्वारा प्रति दिन 2GB डाटा कैप तक पहुंचने के बाद डाटा की गति 80Kpbs तक कम हो जाएगी।

BSNL Rs 429 Plan benefit Reliance Jio Airtel vodafone Idea

Airtel Rs 99 vs BSNL Rs 97 प्रीपेड प्लान में मिलने वाले SMS बेनिफिट्स

एयरटेल के 99 रुपए के प्रीपेड प्लान में कोई एसएमएस सेवा नहीं है। 99 रुपए के प्रीपेड प्लान के साथ अपने नंबर रिचार्ज करने वाले एयरटेल ग्राहकों को मैसेजिंग सेवाओं का उपयोग करने के लिए एक एसएमएस पैक खरीदना होगा। हालांकि, बीएसएनएल अपने 97 रुपए के प्रीपेड प्लान के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं। इसे भी पढ़ें: BSNL अपनाओ की मांग हो रही है तेज, क्या यही है सरकार के लिए सही मौका?

Airtel Rs 99 vs BSNL Rs 97 प्रीपेड प्लान में मिलने वाले दूसरे बेनिफिट्स

कंपनी के दूसरे प्लान की तरह एयरटेल के 99 रुपए प्लान में किसी प्रकार की कोई कॉम्प्लिमेंट्री सर्विस नहीं मिलती। इस बीच बीएसएनएल का 97 रुपये का प्लान में Lokhdum का कंटेंट देखने को मिलता है। वहीं, एयरटेल के 99 रुपए के प्लान के विपरीत बीएसएनएल का 97 रुपये का प्लान हर क्षेत्र में उपलब्ध नहीं है। अंडमान और निकोबार, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के बीएसएनएल ग्राहक 97 रुपए की योजना का लाभ नहीं उठा सकते।

 

निष्कर्ष

इस तुलना में बीएसएनएल का 97 रुपए वाला प्लान हर हाल में बेस्ट डील के तौर पर सामने आता है। 97 रुपए में बीएसएनएल हर दिन 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 18 दिनों के लिए 100 एसएमएस प्रदान करता है। हालांकि, यह योजना हर क्षेत्र में उपलब्ध नहीं है और उस स्थिति में आप अन्य दूरसंचार कंपनियों जैसे कि Jio का विकल्प चुन सकते हैं जो एयरटेल के 99 रुपए के प्रीपेड प्लान की तुलना में बहुत बेहतर लाभ प्रदान करती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here