
टेलिकॉम सेक्टर में Reliance Jio और Airtel के बीच घमासान चलता ही रहता है। दोनों कंपनियों की कोशिश रहती है कि वह ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर खींच सकें। लेकिन, इस बीच एयरटेल ने जियो से एक कदम आगे निकलते हुए बिल्कुल नई सर्विस पेश कर दी है। दरअसल, एयरटेल एक नए बिजनेस में कदम रख रही है। खबर है कि एयरटेल एक नया सब-ब्रांड लॉन्च करके होम सर्विलांस सॉल्यूशंस बिजनेस में एंट्री करने के लिए तैयार है। इस बिजनेस की मदद से कंपनी आपके घर की निगरानी करेगी। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में एक्स-सेफ ब्रांड के तहत स्मार्ट होम्स के लिए नई सर्विलांस सर्विस की पायलट टेस्टिंग शुरू कर दी है। हालांकि, कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पायलट के रूप में सॉल्यूशन वर्तमान में राजधानी में केवल कुछ एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। 99 रुपए प्रति माह देकर सर्विस का लाभ उठाया जा सकता है। ग्राहक 999 रुपये की एनुअल सब्सक्रिप्शन का विकल्प भी चुनने का ऑप्शन होगा। इसे भी पढ़ें: Airtel यूजर्स के काम की खबर, मिनटों में ऐसे चेक करें डाटा बैलेंस, वैलिडिटी और टॉकटाइम
रिपोर्ट्स की मानें तो एयरटेल एक्स-सेफ सॉल्यूशन में H.265 कम्प्रेशन, 360-डिग्री व्यू, कलर नाइट विजन, IP67 रेटिंग, प्राइवेसी शटर और ह्यूमन डिटेक्शन जैसे एंडवांस्ड फीचर्स के साथ इनडोर और आउटडोर सिक्योरिटी एचडी कैमरे लाने वाली है। बता दें कि एयरटेल का यह अपनी तरह का पहला सब्सक्रिप्शन-बेस्ड सर्विलांस सॉल्यूशन होगा। इसे भी पढ़ें: Airtel के पास है 115GB डाटा वाला ये तगड़ा रिचार्ज, Jio यूजर्स को भी होती है जलन
लेटेस्ट वीडियो
आपको बता दें कि इंडियन मार्केट में इस समय स्मार्ट होम गैजेट्स धीरे-धीरे अपनी जगह बना रहे हैं और लोकप्रिय सर्विस प्रोवाइडर के इस तरह के सॉल्यूसन से इस सेगमेंट को बढ़ावा मिलने की संभावना है। साथ ही स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां जैसे शाओमी और रियलमी भी स्मार्ट होम गैजेट्स की सेगमेंट में एंट्री कर चुकी हैं।






















