अब हिन्दी में भी बात करेगी Alexa, बॉलीवुड डायलॉग बोलेगी और सुनाएगी शायरी

Amazon ने अपनी अर्टिफिशियल इंटेलिजेंट तकनीक से लैस Alexa को भारतीय यूजर्स के लिए अपडेट कर दिया है। Alexa अब हिन्दी में लॉन्च कर दी गई है। Amazon Alexa अभी तक जहां इग्लिश में ही बातें की जा सकती थी और कोई भी कमांड देने या रिक्वेस्ट प्ले करवाने के लिए अंग्रेजी में ही कमांड देनी होती थी, वहीं अब नई अपडेट के बाद Alexa हिन्दी भाषा भी सपोर्ट करेगी। सिर्फ भाषा की समझ ही नहीं बल्कि नई एआई तकनीक के चलते Alexa को इंडियन स्कील्स से अपडेट किया गया है।
Alexa के अब हिन्दी भाषा के साथ साथ हिंग्लिश में भी बातें की जा सकेगी। इस अपडेट के बाद Alexa को न सिर्फ हिन्दी में कमांड दी जा सकेगी बल्कि Alexa भी हिन्दी में ही यूजर को जवाब देगी। Alexa आम बोलचाल के लिए भी हिन्दी भाषा का यूज़ करेगी। गाने प्ले करवाने, बॉलीवुड की जानकारी, ताजा समाचार, क्रिकेट की अपडेट इत्यादि चीजें हिन्दी में बोली जा सकेगी।
Amazon ने हिन्दी की यह अपडेट इको सीरीज़ के सभी स्पीकर्स पर जारी कर दी है जो वॉयस कंट्रोल के साथ काम करते हैं। नई अपडेट के बाद Alexa चुटकलें, शायरी, पंचतंत्र की कहानियां, बचपन के खेल और फिल्मी डॉयलॉग्स आदि हिन्दी में बोल सकेगी। Alexa से हिन्दी में सवाल करने पर यह हिन्दी में ही जवाब देगी। नई अपडेट से Alexa का यूज़ इंडियन यूजर्स के लिए पहले से ज्यादा मज़ेदार हो जाएगा।
Alexa से सिर्फ इतना पूछने पर, ‘कितने आदमी थे ?’ Alexa का जवाब आया, ‘हम्म… सोच रही हूं क्या बोल, जिससे सरदार खुश होंगे, शाबासी देंगे।’
इसी तरह जब Alexa को बोला गया, ‘कैसी हो ?’ तो उत्तर मिला, ‘आपने पूछा लिया, बस दिल गॉर्डन-गॉर्डन हो गया।’
Alexa से हुई छोटी सी बातचीत से ही पता चलता है कि हिन्दी और हिंग्लिश लैग्वेंज की अपडेट मिलने के बाद Alexa जहां भारतीय यूजर्स के लिए आसान बन गई है वहीं खास फीचर्स से लैस इसका एआई स्पीकर पर यूज़ मजेदार भी बन गया है।