WhatsApp पर जल्द कर पाएंगे यह काम, आ रहा नया फीचर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/05/whatsapp-5.jpg

लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp जल्द ही अपने यूजर्स के लिए एक नया और शानदार अपडेट लाने वाली है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही यूजर्स के लिए इस ऐप में ऐनिमेटेड स्टिकर्स का सपोर्ट आने वाला है। रिपोर्ट में सामने आया है कि एंडरॉयड और आईओएस दोनों के बीटा वर्जन में ऐनिमेटेड स्टिकर्स के लिए जल्द सपॉर्ट दिया जा सकता है। एंडरॉयड वर्जन 2.20.194.7 और आईओएस वर्जन 2.20.70.26 में इस नए फीचर को रोल आउट किया जाएगा।

WABetaInfo का दावा है कि पिछले कई महीनों से स्टिकर बनाने वाली कंपनियां स्टिकर्स बनाने पर काम कर रही हैं। इसलिए ऐनिमेटेड स्टिकर्स को इंपोर्ट करने का विकल्प भी मिलेगा। तीसरा, वॉट्सऐप स्टोर से डिफॉल्ट ऐनिमेटेड स्टिकर पैक्स को डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलेगा।  इसे भी पढ़ें: WhatsApp ग्रुप कॉल की लिमिट बढ़ी, एक साथ 8 लोगों से कर सकेंगे वीडियो चैट, देखें तरीका

बता दें कि हाल ही में Facebook अधिकृत WhatsApp एक नया अपडेट जारी किया था, जिसमें व्हाट्सएप यूजर्स साथ 8 लोगों से लाईव वीडियो चैट कर सकते हैं। इसके साथ ही वॉयस कॉलिंग में भी 8 लोगों को जोड़ा जा सकेगा। आपको बता दें कि अभी तक WhatsApp पर ग्रुप कॉलिंग में ज्यादा से ज्यादा 4 लोग ही जुड़ सकते थे, लेकिन अब एक बार में 8 लोगों से बात की जा सकती है। इसे भी पढ़ें: WhatsApp और Zoom App, जानें दोनों में कितना है फर्क और कितनी है समानता

यहां आपको बता दें कि WhatsApp के 8 यूजर्स की वीडियो कॉलिंग फीचर का यूज़ करने के लिए सभी 8 यूजर्स की ऐप अपडेटेड होनी आवश्यक है। यदि किसी यूजर की ऐप अपडेट नहीं होगी तो वह 8 यूजर्स वाली वीडियो कॉल विंडो में ऐड नहीं हो सकेगा। फीचर का यूज़ पहले की तरह समान होगा। पहले जहां वीडियो चैट विंडो में 4 लोग ही जुड़ सकते थे वहीं अब उस विंडो में 8 लोग एक साथ ग्रुप वीडियो कॉल कर सकते हैं। व्हाट्सएप ने एंडरॉयड और आईओएस दोनों वर्ज़न पर अपनी नई अपडेट जारी कर दी है।