
Apple को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी आने वाली 15 अप्रैल को अपने नए आईफोंस टेक मार्केट में पेश करेगी। इस दिन कंपनी iPhone SE 2 और iPhone SE 2 Plus को बाजार में उतार सकती है। कई जगह चर्चा है आईफोन एसई 2 को iPhone 9 के नाम से भी लॉन्च किए जा सकता है। पिछले दिनों Coronavirus के चलते एप्पल को अपना लॉन्च ईवेंट टालना पड़ा था, लेकिन अब लग रहा है। नए आईफोंस का लॉन्च निकट ही है। दरअसल एप्पल के आगामी फोन को शॉपिंग साइट पर लिस्ट किया गया है जिसमें फोन के जल्द लॉन्च की उम्मीद को और भी प्रबल बना दिया है।
Apple iPhone 9 को चीनी शॉपिंग साइट जेडी डॉट कॉम पर लिस्ट किया गया है। यहां हालांकि फोन की सेल या लॉन्च से संबंधित कोई भी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इस लिस्टिंग के बाद एक तरफ तो यह साफ हो गया है कि जल्द ही नए आईफोन टेक मंच पर दस्तक दे सकते हैं। वहीं दूसरी ओर iPhone SE 2 और iPhone 9 के नाम पर चल रही कन्फ्यूज़न भी कुछ कम होती प्रतीत हो रही है। चर्चा है कि आईफोन एसई 2 को एप्पल द्वारा आईफोन 9 नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि 15 अप्रैल की तारीख अभी तक लीक्स में ही सामने आई है। एप्पल ने आधिकारिक तौर पर iPhone लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है।
iPhone SE 2
iPhone SE 2 यानि iPhone 9 को लेकर कहा गया है कि Apple का यह आगामी डिवाईस 5.4 इंच की स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। यह स्क्रीन साईज़ कंपनी द्वारा पहले लॉन्च किए जा चुके iPhone 8 स्मार्टफोन जितना होगा। वहीं लीक में बताया गया है कि एप्पल अपने आगामी फोन iPhone SE 2 को Face ID और 3D Touch फीचर से लैस कर बाजार में उतारेगी तथा इस फोन में नॉच नहीं देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें : 32MP डुअल सेल्फी, 8GB रैम और 4500mAh बैटरी के साथ ग्लोबली लॉन्च हुआ Vivo V19
Apple iPhone SE 2 को लेकर कहा गया है कि Apple A13 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि यही चिपसेट हमें Apple की लेटेस्ट आईफोन सीरीज़ के तीनों डिवाईस iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max में भी देखने को मिला था। लीक के अनुसार iPhone SE2 को Apple 3 जीबी रैम पर लॉन्च करेगी जो LPDDR4X RAM मैमोरी होगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि Apple iPhone SE2 को कंपनी द्वारा दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा जिनमें 64 जीबी स्टोरेज और 128 जीबी स्टोरेज शामिल होगी।
रिपोर्ट अनुसार Apple iPhone SE 2 में कंपनी एलसीपी एंटिना का यूज़ करेगी जो फोन की नेटवर्क व फ्रीक्वेंसी क्षमता को 5.1 डेसीबल तक बढ़ा देगा। वहीं फोन के साथ 5वॉट का चार्जर दिया जा सकता है। लीक के अनुसार यह डिवाईस डीप ग्रे, वाईट और रेड कलर में लॉन्च किया जाएगा। वहीं iPhone SE2 को कंपनी द्वारा $399 यूएस डॉलर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 28,000 रुपये के करीब है। यानि यह खबर अगर सच साबित होती है कि 30 रुपये से भी कम की कीमत पर लोग iPhone SE2 का यूज़ कर सकेंगे।
iPhone SE 2 Plus
आईफोन एसई 2 प्लस की बात करें तो सामने आई मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि यह स्मार्टफोन एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा तथा फोन में 5.5 इंच से लेकर 6.1 इंच तक की बड़ी स्क्रीन दी जाएगी। लीक के अनुसार iPhone SE 2 Plus को भी Apple iPhone X की ही तरह फुल स्क्रीन डिजाईन पर लॉन्च किया जा सकता है तथा इस फोन में फेस आईडी को हटाकर इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। Apple के इन आगामी सस्ते आईफोन के लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।























