
Asus ने पिछले साल भारतीय मार्केट में अपने गेमिंग स्मार्टफोन ASUS ROG को लॉन्च किया था। इस फोन में अल्ट्रासॉनिक एयरट्रिगर टच सेंसर था जो गेमिंग में काफी मदद करता है। वहीं, अब सामने आ रही जानकारी के अनुसार ASUS ROG 2 को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है।
अफवाह है थी कंपनी जल्द गी ASUS ROG के अपग्रेडेड वर्जन को पेश करेगी। वहीं, अब कंपनी ने इस बात को कंफर्म कर दिया है कि वह जुलाई में अपने ROG फोन 2 को पेश करेगी। इसके लिए कंपनी ने टेंनसेंट गेम्स के साथ साझेदारी की है। इसे भी पढ़ें: ASUS ला रहा है डुअल स्लाईडर पैनल वाला फोन, Samsung Galaxy A80 भी रह जाएगा पीछे
हालांकि, फिलहाल ROG फोन 2 की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर किसी प्रकार की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, हम उम्मीद कर रहे हैं कि फोन में स्नैपड्रैगन 855 के साथ 10जीबी और 12जीबी रैम देगी। वहीं, फोन में 512जीबी स्टोरेज दी जाएगी। इसके अलावा फोन में इंप्रूव गेमकूल सिस्टमस, बेहतर कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सिस्टम होगा। इसे भी पढ़ें: 12जीबी रैम और 5,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च हुआ ASUS ZenFone 6 का यह पावरफुल एडिशन
अगर बात करें ASUS ROG फोन की तो इसमें 6-इंच की स्क्रीन है। वहीं, इसमें 845 एसओसी क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही फोन में 12-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा है। सेल्फी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके अलावा फोन में यूएसबी सी चार्जिंग प्लग और 3.55 एमएम का जैक है।
गेमिंग को देखते हुए इसमें गेम कूल सिस्टम शामिल किया गया था, जिससे फोन ज्यादा गेमिंग के दौरान ठंडा रहेगा। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि ROG 2 में इस तरह ही गेमिंग टेक्नोलॉजी या इससे बेहतर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा।



















